गर्मी से पहले ही सूखने लगा है मनी प्लांट? बस 10 रुपये की इस ट्रिक से होगा फिर से हरा-भरा

अगर आपका मनी प्लांट गर्मी शुरू होते ही सूखने लगा है, तो घबराने की जरूरत नहीं। बस एक आसान और सस्ता तरीका अपनाकर आप इसे दोबारा हरा-भरा बना सकते हैं। माली के बताए इस खास उपाय से न सिर्फ मनी प्लांट की पत्तियां फिर से चमक उठेंगी, बल्कि यह तेजी से बढ़ने भी लगेगा।
Money Plant

Money Plant: घर पर लगा हुआ है मनी प्लांट न सिर्फ़ दिखने में ख़ूबसूरत लगता है, बल्कि इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार भी शुभ माना जाता है। यही कारण है कि जिन भी लोगों को घरों में पेड़ पौधे लगाने का शौक़ होता है ये भी अपने घर में मनी प्लांट का पौधा ज़रूर लगाते हैं। मनी प्लांट का पौधा घर की शोभा बढ़ा देता है, और वातावरण को भी शुद्ध बनाने में मदद करता है।

लेकिन अब मनी प्लांट के पौधे के लिए मुसीबत बढ़ सकती है, क्योंकि अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, इस मौसम में पौधों को दोगुना देखभाल की आवश्यकता होती है। तपती गर्मी, तेज धूप, और मिट्टी के सूखेपन के कारण मनी प्लांट की पत्तियाँ बार बार पीली पड़ जाती है और झड़ जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आख़िर गर्मी के मौसम में मनी प्लांट के पौधे की देखभाल करें तो कैसे करें।

कैसे करें मनी प्लांट की देखभाल?

अगर आपके साथ भी यह समस्या हो रही है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, अक्सर गर्मी के मौसम में यह समस्या देखने को मिलती है। बस कुछ टिप्स को अपनाकर अगर गर्मियों के मौसम में मनी प्लांट के पौधे की सही देखभाल की जाए तो इसे फिर से हरा भरा और स्वस्थ बनाया जा सकता है, चलिए फिर जान लेते हैं कि मनी प्लांट के पौधे की देखभाल किस तरह से करनी चाहिए।

कॉफी का लिक्विड फर्टिलाइजर

मनी प्लांट के पौधे को हरा भरा और स्वस्थ बनाने के लिए दो रुपये की कॉफी का पाउच बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है। दो रुपये की इस पाउच में एक चम्मच शक्कर मिलाएँ, फिर इसमें एक चम्मच हल्दी और 2-3 चम्मच कच्चा दूध मिलाएँ। इन सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिलाकर कम से कम एक लीटर पानी में मिला लें। ये आपका लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो चुका है, आप इसे अपने मनी प्लांट के पौधों में 15-20 दिनों के गैप में डाल सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपको फ़र्क नज़र आने लगेगा।

फिटकरी का पानी

फिटकरी का पानी भी मनी प्लांट के पौधों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक फिटकरी का टुकड़ा लेना है, फिर उस एक टुकड़े को एक लीटर पानी में मिलाना है। जब फिटकरी पानी में अच्छी तरह घुल जाए, तब आप इसे मनी प्लांट के पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट में फिटकरी के पानी का इस्तेमाल रोज़ाना नहीं करना है बल्कि आप 15 दिन में एक बार कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews