मानसून में बालों की चमक रहेगी बरकरार, जानिए सिल्की हेयर पाने के 3 केयर टिप्स

Monsoon Hair Care: मानसून के मौसम में बालों का झड़ना, चिपचिपापन और ड्राईनेस आम बात है, लेकिन कुछ आसान हेयर केयर टिप्स को फॉलो करके आप इस सीजन में भी पा सकती हैं सिल्की और हेल्दी हेयर। जानिए वो खास उपाय जो आपके बालों की खूबसूरती बनाए रखेंगे।
Monsoon Hair Care

मानसून का मौसम भले ही ठंडक और ताजगी लेकर आता हो, लेकिन इस दौरान बालों की हालत सबसे ज्यादा खराब होती है। कभी बाल चिपचिपे हो जाते हैं, तो कभी झड़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में बालों की खास देखभाल जरूरी हो जाती है।

अगर आप भी इस सीजन में सिल्की और हेल्दी हेयर चाहती हैं, तो आपको जरूरत है कुछ आसान लेकिन असरदार हेयर केयर की ये टिप्स न सिर्फ बालों को पोषण देंगे बल्कि मानसून की नमी से होने वाले नुकसान से भी बचाएंगे।

मानसून में बालों की देखभाल क्यों है जरूरी?

सही शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें

मानसून में नमी के चलते स्कैल्प जल्दी ऑइली हो जाती है, जिससे बाल चिपचिपे और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सल्फेट-फ्री और एंटी-फंगल शैम्पू का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। साथ ही, डीप कंडीशनिंग करने से बालों में नमी बरकरार रहती है और वे सॉफ्ट और सिल्की बनते हैं।

हफ्ते में दो बार ऑयलिंग जरूर करें

बारिश में बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए गर्म तेल से मालिश बहुत फायदेमंद होती है। नारियल या बादाम का तेल हल्का गर्म करके स्कैल्प पर लगाएं और कुछ घंटे के लिए छोड़ दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को नैचुरल शाइन मिलती है।

हेयर वॉश के बाद सुखाने का सही तरीका अपनाएं

बाल धोने के बाद उन्हें टॉवल से जोर-जोर से रगड़ने की गलती न करें। इससे बाल टूटने लगते हैं। इसकी बजाय सॉफ्ट कॉटन कपड़े से हल्के हाथों से पोंछें और फिर खुले में सुखाएं। हेयर ड्रायर से बचें क्योंकि इससे बाल और ज्यादा ड्राई हो सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews