मानसून में जूं और लीख से छुटकारा पाने का घरेलू तरीका, स्कैल्प रहेगा नीम से पूरी तरह साफ

बरसात के मौसम में सिर में जूं और लीख की समस्या आम हो जाती है, लेकिन नीम के पत्तों का ये घरेलू नुस्खा आपकी स्कैल्प को पूरी तरह साफ और बैक्टीरिया फ्री रखता है। न तो कोई केमिकल चाहिए, न ही पार्लर ट्रीटमेंट – सिर्फ एक किचन नुस्खा से मिलेगा समाधान।
Lice Nits Treatment

बरसात के मौसम में नमी और पसीने की वजह से सिर में जूं (lice) और लीख (nits) की समस्या बहुत तेजी से बढ़ती है। खासकर बच्चों और महिलाओं को इससे ज्यादा दिक्कत होती है। सिर की लगातार खुजली और जलन (Lice Nits Treatment) झेलना बेहद परेशान करने वाला हो सकता है।

अगर आप पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट या केमिकल वाले शैंपू से थक चुके हैं, तो आयुर्वेदिक और देसी तरीका अपनाइए। नीम के पत्तों का एक साधारण पेस्ट न सिर्फ जूं और लीख को जड़ से खत्म करता है, बल्कि स्कैल्प को भी इन्फेक्शन-फ्री और हेल्दी बनाए रखता है।

मानसून में नीम से कैसे पाएं जूं और लीख से राहत

नीम के पत्तों का पेस्ट

ताजे नीम के पत्तों को पीसकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे सिर की स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 30 मिनट तक छोड़ें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासिटिक गुण जूं और लीख को खत्म करने में कारगर होते हैं।

नीम का पानी

अगर आप पेस्ट नहीं लगा सकते, तो नीम के पत्तों को उबालकर उसका पानी बनाएं। इस पानी से बालों को धोएं। यह स्कैल्प को ठंडक देता है और इंफेक्शन को पनपने से रोकता है। नियमित इस्तेमाल से जूं और लीख की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है।

डॉक्टर भी मानते हैं नीम के गुण

त्वचा और बालों के विशेषज्ञ भी मानते हैं कि नीम एक नेचुरल डिटॉक्सीफायर है। इसमें न सिर्फ एंटीफंगल गुण होते हैं, बल्कि यह स्किन एलर्जी, डैंड्रफ और इंफेक्शन से भी बचाव करता है। खासतौर पर बच्चों के लिए यह उपाय सुरक्षित और असरदार माना गया है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews