तेज़ बारिश में भी टिकाना चाहती हैं मेकअप, अपनाएं ये स्मार्ट गर्ल वाले 5 मिनट के हैक्स

मॉनसून में मेकअप टिकाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। बारिश की नमी, पसीना और उमस मेकअप को ख़राब कर देती है। लेकिन अगर आप कुछ आसान पाँच मिनट वाले हैक्स अपनाएं, तो आपका मेकअप बनेगा वॉटरप्रूफ और स्मज प्रूफ़ भी।
Makeup Tips

बारिश का मौसम भले ही ठंडक और सुकून लेकर आता है, लेकिन मेकअप लवर्स के लिए यह मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता है। एक तरफ़ चेहरा चमकदार दिखाना है तो दूसरी तरफ़ बारिश को भी झेलना है। यह मौसम चिपचिपाहट वाला मौसम होता है, जिस वजह से मेकअप करने की बाद भी चेहरे पर चिपचिपापन महसूस होता है।

ऐसे में ज़रूरत है कुछ स्मार्ट, फ़ास्ट और प्रैक्टिकल मेकअप हैक की, जो नहीं करने में पाँच मिनट से ज़्यादा समय नहीं लगता है , अगर आप भी बरसात के मौसम में अपने मेकअप लुक को पर्फेक्ट बनाना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाली है।

5 मिनट में पाएं परफेक्ट मानसून मेकअप

ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र और मैट प्राइमर से करें शुरुआत

मेकअप की शुरुआत हमेशा स्किन को प्रेप करने से होती है। मानसून में स्किन चिपचिपी हो जाती है, इसलिए सबसे पहले ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेट भी रहे और चिपचिपाहट न हो। इसके बाद मैट फिनिश प्राइमर जरूर लगाएं, जो मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। प्राइमर लगाने के बाद 1 मिनट रुकें, फिर अगला स्टेप करें ताकि बेस अच्छे से सेट हो सके।

हैवी फाउंडेशन नहीं, बीबी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइज़र लगाएं

मानसून में भारी फाउंडेशन पसीने और नमी से जल्दी मेल्ट हो जाता है। इसकी जगह आप बीबी क्रीम, सीसी क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें। इससे फेस को नैचुरल कवरेज मिलेगा और मेकअप हल्का भी रहेगा। ये बेस ज्यादा समय तक टिका रहता है और स्किन को ऑक्सीजन भी देता है। ऊपर से इसे सेट करने के लिए हल्का सा कम्पैक्ट पाउडर लगाएं।

वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स और क्रीम-बेस्ड मेकअप चुनें

बारिश के मौसम में वॉटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा, और लॉन्ग-लास्टिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। पाउडर-बेस्ड प्रोडक्ट्स बारिश में जल्दी बह जाते हैं, इसलिए क्रीम-बेस्ड ब्लश और हाइलाइटर चुनें जो स्किन पर अच्छे से ब्लेंड होते हैं। अगर आप लिपस्टिक की लॉन्ग लाइफ चाहती हैं तो पहले लिप लाइनर से आउटलाइन बनाएं, फिर लिपस्टिक अप्लाई करें। अंत में टिशू से ब्लॉट कर लें और एक और लेयर लगाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews