मानसून में चिपचिपी स्किन का झंझट खत्म! घर की इन 3 चीजों से करें नैचुरल क्लीनअप

Skin: मानसून में स्किन अक्सर हो जाती है चिपचिपी और डल। ऐसे में पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर मौजूद इन नेचुरल चीजों से करें फेस क्लीनअप। ये नुस्खे देंगे फ्रेशनेस और नैचुरल ग्लो साथ ही बचाएंगे पैसे भी।
Skin

मानसून का मौसम जैसे ही आता है, वैसे ही ह्यूमिडिटी बढ़ने लगती है और स्किन पर ऑयल, पसीना और गंदगी जमने लगती है। इसका असर हमारे चेहरे पर साफ नजर आता है स्किन चिपचिपी, बेजान और डल दिखने लगती है।

पार्लर जाना हर बार संभव नहीं होता और महंगे प्रोडक्ट्स भी हर स्किन को सूट नहीं करते। ऐसे में घर पर मौजूद कुछ आसान और नेचुरल चीजों से फेस क्लीनअप करके आप स्किन को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं। जानिए कैसे।

घर पर करें क्लीनअप और पाएं मानसून में भी चमकदार स्किन

खीरे और टमाटर से करें डीप क्लीनिंग

खीरा स्किन को ठंडक देता है और ऑयल बैलेंस करता है, जबकि टमाटर स्किन को डीप क्लीन करता है और पोर्स को टाइट करता है। एक चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच टमाटर का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे स्किन की चिपचिपाहट कम होगी और फ्रेशनेस आएगी।

दूध और बेसन का स्क्रब

बेसन और दूध मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। यह होममेड स्क्रब स्किन से गंदगी, ऑयल और डेड स्किन को हटाकर नैचुरल क्लीनअप करता है। खास बात ये है कि ये हर स्किन टाइप पर सूट करता है और बिल्कुल केमिकल-फ्री होता है।

शहद और नींबू

नींबू स्किन को डीटॉक्स करता है और शहद उसे मॉइस्चराइज। एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और चेहरे पर 5-7 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ये नुस्खा आपकी चिपचिपी स्किन को क्लीन और ग्लोइंग बनाने में बहुत असरदार है।

क्या न करें

  • बहुत ज्यादा फेस वॉश का इस्तेमाल न करें, इससे स्किन ड्राई होकर और ऑयली हो सकती है।
  • हार्श स्क्रब या एक्सफोलिएटर्स से बचें।
  • बाहर से आकर चेहरे को धोना न भूलें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews