गेंदे के पौधे में फूल नहीं आ रहे? बस खाद में मिलाएं ये 1 चीज, 7 दिन में देखें रिज़ल्ट

Marigold Plant Care: अगर आपके गार्डन में गेंदे का पौधा है लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। एक छोटी सी घरेलू चीज को खाद में मिलाकर आप अपने पौधों में भरपूर फूल खिला सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ आसान है, बल्कि बिना केमिकल के आपके गार्डन को हरा-भरा और खुशबूदार बना देगा।
Marigold Plant

घर में लगाए गए रंग-बिरंगे फूल बेहद ही ख़ूबसूरत लगते हैं। ये फूल न सिर्फ़ घर की शोभा बढ़ाते हैं बल्कि हवा को शुद्ध बनाने में भी मदद करते हैं। कुछ फूलों के पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। इन्ही में से एक है गेंदे का फूल। गेंदे के पौधे को ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है ये कम देखभाल में ही ख़ूब बढ़ता है और ढेर सारे फल देता है।

गेंदे के बड़े-बड़े नारंगी फूल, पूजा पाठ में भी उपयोगी होते हैं। इन फूलों का इस्तेमाल सजावट के लिए भी किया जाता है। हालाँकि, गेंदे के पौधे को ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन सही देखभाल की आवश्यकता होती है। अक्सर कई लोगों की शिकायत रहती है कि गेंदे के पौधे में बिलकुल भी फूल नहीं खिल रहे हैं।

कैसे करें गेंदे के पौधे की देखभाल? (Marigold Plant Care)

अगर आप चाहते हैं कि गेंदे के पौधों में ढेर सारे फूल खिले, तो सबसे पहले यह समझने की कोशिश करें कि पौधों को बढ़ाने के लिए और उसमें फूल खिलाने के लिए आपको बाज़ार में मिलने वाली महंगे फर्टिलाइजर ख़रीदने की आवश्यकता नहीं है। यानी आप बिना किसी ख़र्च के भी अपने पौधों को हरा भरा रख सकते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक उपाय बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गेंदे के पौधों की अच्छी देखभाल कर पाएंगे।

क्या पौधों के लिए कॉफ़ी फ़ायदेमंद होती है?

गेंदे के पौधों के लिए कॉफ़ी बहुत फ़ायदेमंद होती है। जी हाँ, कॉफी का इस्तेमाल सिर्फ़ वो पीने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि पौधों के लिए भी कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है। कॉफी में उच्च मात्रा में नाइट्रोजन पाया जाता है जो पौधों की पत्तियों को हरा भरा और स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से ही पौधे मज़बूत होते हैं और ढेर सारे फूल भी देते हैं।

पौधों के लिए कैसे करें कॉफ़ी का इस्तेमाल?

पहला तरीक़ा

पौधों के लिए कॉफ़ी का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जा सकता है। सबसे आसान और पहला तरीक़ा यह है कि आप कॉफी ग्राउंड्स को खाद में मिलाकर कुछ दिनों तक सड़ने के लिए रख दें, सड़ने के बाद जब आप इसे पौधों की मिट्टी में मिलाएंगे तो पौधों को पर्याप्त पोषण मिलेगा।

दूसरा तरीक़ा

दूसरा तरीक़ा यह है कि आप कॉफी ग्राउंड्स को सीधा मिट्टी में मिला सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको ज़्यादा मात्रा में कॉफी ग्राउंड्स नहीं मिला है, क्योंकि इसके ज़्यादा इस्तेमाल से पौधा सड़ भी सकता है। इसलिए कम मात्रा में ही इससे पौधों की मिट्टी में मिलाएँ।

तीसरा तरीक़ा

तीसरा तरीक़ा है इसे लिक्वड फर्टिलाइजर के रूप में इस्तेमाल करें। लेकिन इसे मिलाने से पहले आप एक लीटर पानी में दो चम्मच कॉफी ग्राउंड्स को मिलाएँ और फिर इसलिए कोल्ड खाद को अपने पौधों की जड़ों पर डालें। इसका इस्तेमाल करने से पौधों की जड़ों को पोषण मिलता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews