Hindi News

मोगरे के पौधे से भरपूर फूल चाहिए? बस ये 1 चीज़ डालें और देखें कमाल

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
मोगरे के पौधे (Plant Care) में नहीं आ रहे फूल? अगर आपका मोगरे का पौधा सूना पड़ा है और फूल नहीं दे रहा, तो परेशान होने की जरूरत नहीं, सिर्फ 1 चम्मच इस खास फॉर्मूले का इस्तेमाल करें और देखिए कैसे आपका पौधा खिल उठेगा.
मोगरे के पौधे से भरपूर फूल चाहिए? बस ये 1 चीज़ डालें और देखें कमाल

जिन लोगों को गार्डनिंग करने का शौक होता है, वे लोग अपने गार्डन में ही नहीं बल्कि अपने घरों में भी तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, ये लोग पौधों की देखभाल (Plant Care) बिलकुल अपने बच्चे की तरह करते हैं, समय-समय पर खाद देना, पानी देना, पौधों को सूरज की रोशनी में रखना, ये सब इनको बहुत अच्छा लगता है. एक पौधे की अच्छी देखभाल के लिए ये सारी चीज़ें बहुत ही ज़रूरी होती है.

अभी स्प्रिंग का मौसम चल रहा है, यह मौसम पौधों के लिए बेस्ट मौसम माना जाता है. इस मौसम में पेड़-पौधों में ख़ूब सारे फूल खिलते हैं, और मोगरा के फूलों के बारे में तो क्या ही बात करें, इस मौसम में मोगरा के पौधे में ढेर सारे फूल खिलते हैं. मोगरा के फूलों को ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है, यह कम देखभाल में ही ख़ूब खिलते हैं.

मोगरे का पौधा (Jasmine Plant Care)

अगर मोगरे का पौधा कम फूल दे रहा है, तो निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है. आज हम आपको ऐसी एक चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोगरे के पौधे में ढेर सारे फूल खिला सकते हैं. जी हाँ यह चीज़ है, एप्सम सॉल्ट. यह पौधों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है, न सिर्फ़ मोगरे के पौधे बल्कि आप इसे किसी भी फूलों वाले पौधों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मैग्नीशियम और सल्फ़र की मात्रा पाई जाती है जो पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है, साथ ही साथ पौधा स्वस्थ भी रहता है.

कैसे करें एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल?

एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच एप्सम सॉल्ट को कम से कम एक लीटर पानी में अच्छी तरह से घोल लें. इसके बाद इस घोल को हर 15 दिन में एक बार पौधे में ज़रूर डालें. इसका इस्तेमाल करने से पौधों की जड़ें न सिर्फ़ मज़बूत होगी बल्कि पौधा स्वस्थ और हरा भरा भी रहेगा.

इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

आप चाहें तो एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल स्प्रे के रूप में भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ अलग करने की आवश्यकता नहीं है, वहीं एक चम्मच एप्सम सॉल्ट को एक लीटर पानी में घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें . फिर हर 12-15 दिनों में इस घोल का स्प्रे पौधों की पत्तियों पर अच्छे से करें. यह पत्तियों को मुरझाने से बचाएगा, हरा भरा रखने में मदद करेगा, साथ ही साथ पौधे की ग्रोथ भी बढ़ाएगा.

इन बातों का विशेष ध्यान रखें

सबसे पहले यह समझने की आवश्यकता है, कि मोगरे के पौधे को दिनभर में कम से कम 5 से छह घंटे की धूप की ज़रूरत होती है, इसके अलावा ज़्यादा पानी देने से बचें, क्योंकी ज़्यादा पानी देने से पौधों की जड़ें सड़ सकती है. इसलिए जब मिट्टी हल्की सुखी रहें, तब ही पानी डालें. सबसे ज़रूरी चीज़ें जिसे अक्सर लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं, वह यह है कि हर महीने पौधे की सूखी टहनियों और पीली पत्तियों को हटाते रहे हैं. ऐसा करने से पौधों में नई पत्ती को आने में जगह मिलेगी, साथ ही साथ नए नए फूल भी खिलेंगे.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews