
मॉर्निंग फ्लू (Morning Flu) एक ऐसी समस्या जिसकी वजह से कई लोगों को सुबह उठने के बाद अचानक खासी, सर्दी, छींक और नाक बहने लगती है। बढ़ते हुए दिन के साथ यह परेशानी कम हो जाती है लेकिन अगली सुबह आते ही एक बार फिर लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यह मॉर्निंग फ्लो सिंड्रोम है इसके लक्षण बुखार की शुरुआत की तरह नजर आते हैं।
जो व्यक्ति इस तरह से सिंड्रोम से प्रभावित होता है उसे सुबह की ठंडी हवा बहुत जल्दी प्रभावित करती है। ठंडी हवा से नाक और गला सबसे पहले प्रभावित होता है जिससे खांसी और छींक की समस्या होने लगती है। हालांकि अगर कुछ चीजों पर ध्यान दिया जाए इससे बचाव किया जा सकता है। चलिए इसके लक्षण और बचाव के आसान तरीके जान लेते हैं।
मॉर्निंग फ्लू सिंड्रोम के लक्षण (Morning Flu)
• सुबह उठते ही खांसी और छींक आना।
• गले में खराश होना।
• हल्का सिरदर्द या सिर भारी महसूस होना।
* नाक बंद होना या पानी की तरह बहना।
• कभी-कभी आंखों में जलन, पानी आना या खुजली।
• हल्की थकान या सुस्ती।
ये लक्षण सुबह सबसे ज्यादा होते हैं और दिन में धीरे-धीरे कम हो जाते हैं.
क्या ये बीमारी है?
ये कोई बीमारी नहीं है। ये आमतौर पर किसी छिपी वजह का संकेत होता है। सुबह का मौसम, नमी, ठंडी हवा और प्रदूषण नाक और गले की सेंसिटिव लेयर्स को प्रभावित करते हैं। कई बार ये मौसमी एलर्जी, धूल या परागकण की वजह से होता है। कुछ लोगों को साइनस की समस्या भी होती है, जिसमें रातभर बलगम जमा हो जाता है और सुबह खांसी-छींके के रूप में बाहर निकलता है।
अगर लक्षण कभी-कभार आते हैं और जल्दी ठीक हो जाते हैं, तो चिंता की जरूरत नहीं. लेकिन अगर रोज़ सुबह ऐसा होता है और दिनभर रहता है, तो ये एलर्जिक राइनाइटिस, साइनस या किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
बचाव के आसान तरीके
• कमरे और बिस्तर की सफाई नियमित करें ताकि धूल और एलर्जी ट्रिगर कम हों।
• रात में कमरे का तापमान न बहुत ठंडा रखें, न बहुत गर्म।
* सुबह उठते ही खिड़कियां धीरे-धीरे खोलें, अचानक नहीं।
• अगर एलर्जी है तो एयर प्यूरिफायर या मास्क का इस्तेमाल करें।
• पानी पिएं और गुनगुने पानी से गरारे करें, इससे गला साफ रहेगा।
• लक्षण रोजाना हों तो डॉक्टर से एलर्जी या साइनस की जांच जरूर कराएं।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना केवल एक सामान्य जानकारी है। उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

