मदर्स डे पर मां को डेडीकेट करें ये प्यारे बॉलीवुड सॉन्ग, बनाएं शानदार रील

आज दुनिया भर में लोग मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर अगर आप अपनी मां को कोई गाना डेडिकेट करना चाहते हैं तो हम कुछ खूबसूरत बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट लेकर आए हैं।
Mothers Day 2025

हर साल में महीने के दूसरे संडे को दुनिया भर में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। यह ऐसा दिन है जो सभी लोग अपनी अपनी माता को समर्पित करते हैं। वैसे तो मां के लिए केवल कोई एक दिन नहीं हो सकता क्योंकि उनसे हमारी पूरी जिंदगी होती है। लेकिन फिर भी मां के प्रति अपने सम्मान, प्यार और फिक्र को जताने के लिए इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

मदर्स डे के मौके पर आजकल सभी लोगों को अपनी मम्मी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालते या फिर फोटो पर कोई ना कोई सॉन्ग डालते हुए देखा जाता है। अगर आप भी अपनी मां के साथ कोई रील बनाना चाहते हैं तो ऐसा गाना जरुर ढूंढ रहे होंगे जो इसमें डाला जा सके। आपकी यह चिंता हम दूर कर देते हैं और आपको कुछ ऐसे शानदार बॉलीवुड सॉन्ग्स बताते हैं जिन पर आप रील बना सकते हैं।

तू कितनी अच्छी है (Mothers Day 2025)

तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है यह गाना हम वीडियो से सुनते आ रहे हैं। 1968 की फिल्म राजा और रंक के इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। उनकी इस मधुर आवाज से भारत यह गाना किसी की भी आंखों को नाम कर सकता है। प्यारी और इमोशनल रील बनाने के लिए यह परफेक्ट रहेगा।

मेरी मां

साल 2014 में आई फिल्म यारियां में यह शानदार गाना था। जिसे दिवंगत सिंगर केके ने गया था। यह गाना मां का बच्चों के प्रति निस्वार्थ प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। इतना ही नहीं यह हर बच्चे के दिल की बात भी मन तक पहुंचना है।

मां

साल 2007 में फिल्म तारे ज़मीन पर रिलीज की गई थी जो एक मां के अपने बच्चों के लिए प्रेम को दर्शाती है। इस गाने में बच्चा अपनी मां से दूरी और उसके प्यार को बहुत ही मार्मिक ढंग से पेश करता दिखाई देता है। मां और बच्चे के बीच कितना गहरा कनेक्शन होता है इस गाने से समझा जा सकता है।

लुका छुपी

लुका छुपी बहुत हुई सामने आ जाना यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर रहता है। साल 2006 में आई फिल्म रंग डे बसंती के इस गाने को ए आर रहमान और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। एक मां और उसके खोए हुए बेटे के बीच के दर्द को बयां करने वाला यह गाना थोड़ा उदास ज़रूर है लेकिन मां और बच्चों के अटूट प्रेम को दर्शाता है।

तेरी उंगली पकड़ के चला

अनिल कपूर की 1994 में आई फिल्म लाडला का यह गाना आज भी लोगों के बीच मशहूर है। मां और बेटे के मजबूत रिश्ते को दर्शाने वाला यह गाना उदित नारायण और ज्योत्सना हार्डीकर ने गया है। इस गाने से आप अपनी मां के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews