Mothers Day 2026 पर लफ्जों से बयां करें मां के लिए अपना प्यार, भेजें कुछ खूबसूरत संदेश

मदर्स डे पर अगर आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं। इनके जरिए आप अपने एहसास अपनी मां एक पहुंचा सकते हैं।
Mothers Day 2026

मां दुनिया का एक ऐसा शख्स जो अपने बच्चे से बिना किसी शर्त के बेइंतहा मोहब्बत करती है। खुद की हर चीज को अधूरा छोड़कर परिवार और बच्चों के सपने कैसे पूरा करना है, ये एक मां को अच्छी तरह आता है। बच्चों और परिवार के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाली मां के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है।

हम अपनी मां के प्रति प्यार जता सकें, उनके समर्पण के प्रति कृतज्ञता दिखा सकें। हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 10 मई को यह खास दिन मनाया जा रहा है। आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें खास अंदाज में विश कर सकते हैं। हम आपके लिए कुछ विशेज लेकर आए हैं, जो आपकी मम्मी का दिल खुशियों से भर देंगी।

मदर्स डे विशेज

तेरे बिना नींद नहीं आती, तेरे बिना चैन नहीं मिलता।
मां बस तू पास रह, तेरे बिना दिल नहीं बहलता।

तेरी दुआ है मेरा सबसे बड़ा कवच है, तेरा प्यार मेरे सबसे बड़ी ताकत है।
मां तू है तो सब कुछ है, तेरे बिना सब कुछ अधूरा है।

मां वो शब्द है जिसमें पूरी दुनिया की ममता समाई होती है।
हैप्पी मदर्स डे मां

दुनिया के कोई अगर सबसे खास है, तो वो मेरी मां है।

मां की ममता से बड़ा कोई खजाना नहीं,
मां के बिना इस दुनिया में कोई ठिकाना नहीं।

मां का प्यार हर दर्द की दवा होता है,
मां का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा सहारा होता है।

उसके होंठों पर कभी बद्दुआ नहीं होती,
बस एक मां है जो कभी खफा नहीं होती।

मम्मी बस एक शब्द नहीं, पूरी दुनिया है मेरी।
तेरे बिना कुछ भी नहीं, तेरी हंसी है सबसे बड़ी खुशी।

तेरा हाथ सिर पर है, तो डरना कैसा?
तेरी दुआओं का असर है मां, वरना इतना आसान कहां था जीना।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews