Hindi News

सर्दियों में घूमने लायक है मध्य प्रदेश की ये जगहें, इस बार आप भी करें एक्सप्लोर

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है, यह मौसम अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है, इस मौसम में कई लोग बाहर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, क्यों ना कहीं दूर घूमने जाने की बजाय इस बार मध्य प्रदेश की इन शानदार जगह को एक्सप्लोर किया जाए।
सर्दियों में घूमने लायक है मध्य प्रदेश की ये जगहें, इस बार आप भी करें एक्सप्लोर

MP Travel: मध्य प्रदेश जिसे हिंदुस्तान का दिल कहा जाता है। देश के बीचों-बीच बसा यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। इसे भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक माना जाता है।

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में बहुत लोगों को बाहर घूमने जाने का मन करता है। खासतौर पर बच्चे हमेशा अपने मम्मी-पापा से जिद करते रहते हैं, कि वह उन्हें सर्दियों की छुट्टी में कहीं ना कहीं बाहर घूमने लेकर जाएं, अगर आप भी अपने परिवार के साथ इस बार कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आप मध्य प्रदेश की इन जगहों पर जाकर सर्दियों के मौसम का आनंद उठा सकते हैं और अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।

पचमढ़ी (Pachmarhi)

मध्य प्रदेश में एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है, जहां हर साल हजारों लोग घूमने जाते हैं। यह स्टेशन कुछ और नहीं बल्कि पचमढ़ी हिल स्टेशन है। यह नर्मदापुरम जिले में स्थित है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण के लिए यह मशहूर है। यही कारण है कि यहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं।

इसे प्रकृति प्रेमियों की जन्नत कहा जाता है, क्योंकि यहां का ठंडा मौसम, हरी-भरी वादियां और घने जंगल पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां का नजारा बहुत ही सुंदर नजर आता है। सर्दियों के मौसम में पचमढ़ी घूमने जाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

मंडला (Mandla)

मध्य प्रदेश का मंडला नर्मदा नदी के किनारे स्थित एक शांति, सुंदरता से भरा हुआ पहाड़ी इलाका है, जो खासतौर पर ठंडी के मौसम में बहुत आकर्षक लगता है। यहां का नजारा लगभग शिमला या नैनीताल जैसा नजर आता है।

मंडला का प्राकृतिक सौंदर्य यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और कोहरे से ढके दृश्य बहुत ही मनमोहक होते हैं। यही कारण है, कि लोग इसे एक शानदार विंटर डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यहां बर्फबारी होती होगी, तो ऐसा नहीं है। लेकिन ठंड में यहां का माहौल किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता है।

ओरछा (Orchha)

बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा न केवल ऐतिहासिक धरोहर से भरपूर है बल्कि सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में भी सैलानियों के लिए एक आदर्श स्थल है। ठंड के मौसम में यहां का नजारा बहुत ही आकर्षक नजर आता है।

यहां कई धार्मिक स्थल भी है। जहां जाकर आप कुछ पल शांति के बिता सकते हैं, और अपने परिवार के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। इसके अलावा ओरछा में रिवर राफ्टिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का भी आनंद लिया जा सकता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews