कम बजट में इन 5 खूबसूरत Hill Stations का करें दीदार, स्नोफॉल का लें आनंद

honeymoon destinations , Hill Stations

low Budget Hill Stations: सर्दियों के मौसम में घूमने का भी अलग ही मजा होता है। ऐसे समय में अधिकतर पर्यटक हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के मौसम में पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी (Snowfall) और चारों ओर छाई हरियाली बहुत ही रोमांचक होती है। अब भला आसमान से गिरती ताजा बर्फ देखकर किसे खुशी नहीं होगी। अगर आप भी सर्दियों के मौसम में हिल स्टेशन पर होने वाली स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन (Tourist Destinations) के बारे में बताते हैं। जहां जाने का प्लान आप बना सकते हैं।

सर्दियों में हिल स्टेशन पर होने वाली बर्फबारी का आनंद तो सभी लेना चाहते हैं, लेकिन कोई भी ट्रिप बजट पर टिकी होती है। यही वजह है कि आज हम आपको ऐसे हिल स्टेशन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जहां आप कम बजट में यात्रा कर सकते हैं।

औली

औली उत्तराखंड में पड़ने वाला एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर हर साल देश विदेश से कई पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तल से 3056 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित ये खूबसूरत जगह बद्रीनाथ के रास्ते में आती है। यहां की एक खासियत भी है। वह यह है कि यहां पर एशिया की सबसे लंबी केबल कार है जो 4 किलोमीटर तक फैली हुई है। पर्यटक बड़ी संख्या में यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।

Low Budget Hill Stations

कल्पा

हिमाचल प्रदेश में मौजूद यह हिल स्टेशन बहुत ही शांति और सुकून वाली जगह है। यहां से चारों तरफ देखने पर सिर्फ हरियाली ही हरियाली नजर आती है। अगर आप देव दर्शन करना चाहते हैं तो यहां से 11 किलोमीटर दूर देवी चंडिका का मंदिर स्थित है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला के लिए बहुत प्रसिद्ध है और हिल स्टेशन से आसानी से यहां दर्शन करने जाया जा सकता है।

Hill Stations

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज बर्फीली चादर और हरियाली के बीच बसा बहुत ही पुराना और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर कई तिब्बती मठ मौजूद हैं जहां दर्शन किए जा सकते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद प्राकृतिक झरने और तालाब हर किसी का मन मोह लेते हैं। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए यह भी एक लो बजट हिल स्टेशन है।

Mcleodganj

नैनीताल

उत्तराखंड में मौजूद इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। यह जगह पूरी तरह से झीलों और पहाड़ों से घिरी हुई है जो देखने में बहुत ही सुंदर है। यहां होने वाली स्नोफॉल और अपनी खूबसूरती के चलते इस जगह को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

Nainital

शिमला

शिमला एक ऐसी जगह है जहां हर साल बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश और दुनिया के कई पर्यटक पहुंचते हैं। हिमाचल प्रदेश का यह सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन बहुत ही खूबसूरत है और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए एक परफेक्ट जगह है।

Shimla

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews