Hindi News

भीड़ से अलग खास पहचान बनाते हैं इस नामाक्षर के लोग, इन्हें झूठ से होती है सख्त नफरत

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति अलग व्यक्तित्व का है और अक्सर स्वभाव ही उसे पहचान का तरीका बनता है। लेकिन नेम साइकोलॉजी के जरिए हम नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति को पहचान सकते हैं।
भीड़ से अलग खास पहचान बनाते हैं इस नामाक्षर के लोग, इन्हें झूठ से होती है सख्त नफरत

साइकोलॉजी विज्ञान का एक ऐसा तरीका है जो व्यक्ति को समझने में मदद करता है। अगर हमें किसी के बारे में कुछ जानना है तो हम कुछ साइकोलॉजिकल तरीकों के जरिए सब कुछ पता कर सकते हैं। ऐसा ही तरीका नेम साइकोलॉजी भी है जो व्यक्ति के नाम के जरिए उसके व्यक्तित्व के बारे में सारी जानकारी देती है।

अब तक आपने लोगों को उनके नाम से केवल पहचानने और बुलाने का काम किया होगा। लेकिन किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पर्सनैलिटी में छुपे हुए गहरे राज खोलने का काम करता है। नाम के पहले अक्षर से हम यह समझ सकते हैं कि व्यक्ति का स्वभाव कैसा है। आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका नाम L अक्षर से शुरू होता है।

दखलंदाजी नहीं पसंद (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन लोगों को अपने जीवन में दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। यह अपना हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। कोई इन्हें रोके या फिजूल की सलाह दे यह इन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता।

भीड़ में अलग पहचान

इस नाम के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और अपनी बुद्धि के बल पर यह हजारों लोगों की भीड़ में भी अलग पहचान हासिल कर लेते हैं। वैसे भी इन्हें हमेशा सबसे अलग चलना और रहना पसंद होता है।

एडवेंचर के शौकीन

इस नाम के लोग हमेशा एडवेंचर से भरे हुए काम करना पसंद करते हैं। इन्हें जीवन में जोखिम उठाने से कभी भी डर नहीं लगता। यह जोखिम चाहे किसी काम को लेकर हो या फिर किसी एडवेंचर एक्टिविटी को लेकर यह हमेशा मजेदार चीज करना पसंद करते हैं।

नई चीजें सीखने के शौकीन

इस नाम के लोगों को हमेशा नई-नई चीज देखना और सीखना पसंद होता है। अगर इन्हें कहीं भी कोई ऐसी चीज दिखती है जो अलग और नहीं है तो यह तुरंत ही उसके बारे में जानने की कोशिश करने लगते हैं। सीखने के लिए कल इन्हें खूब सफल बनाती है।

बोलते हैं सच

इस नाम के लोग हमेशा सच बोलना पसंद करते हैं और झूठ से इन्हें सख्त नफरत होती है। अगर कोई इनके सामने झूठ बोलता है तो वह व्यक्ति इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आता।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews