Name Psychology: गुस्से के तेज होते हैं इस नामाक्षर के लोग, घमंड में रहते हैं चूर

नाम के जरिए अक्सर हम लोगों को पहचानते हैं। हालांकि, यह पहचान केवल व्यक्ति को जानने तक सीमित होती है। वैसे क्या आप यह जानते हैं कि नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के अंदर छुपे हुए गुणों से भी हमें परिचित कराता है।
Name Psychology

Image Credit: Freepik And Tariktk

Name Psychology: हम अपने आसपास मौजूद जितने भी लोगों को जानते हैं। हमारे लिए उनकी सबसे पहली पहचान नाम होता है। हम नाम से ही उन्हें पुकारते हैं और पहली बार में व्यक्ति के नाम को जानने के साथ ही हमारी उससे मुलाकात होती है। लेकिन यह नाम केवल व्यक्ति की पहचान नहीं बल्कि उसके व्यक्तित्व को पहचानने का एक जरिया भी है।

अगर आप भी अभी तक किसी व्यक्ति के नाम को केवल पहचान के तौर पर देखते आए हैं। तो हम आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के जरिए उसके दिल में छुपे हुए राज आसानी से पता किए जा सकते हैं। नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू की जानकारी देने का काम करता है। आज हम आपको N नाम के लोगों के बारे में बताते हैं।

बात करने में माहिर (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम N अक्षर से शुरू होता है। यह लोग बातचीत करने में माहिर होते हैं। अपनी वाकपटुता के जरिए ये आसानी से लोगों को अपना बना लेते हैं। इन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि सामने वालों को अपनी बातों में किस तरह से उलझाना है। लोग आसानी से इनकी बातों में आ भी जाते हैं।

शांत और सादगी पसंद

इस नाम अक्षर के लोग बहुत ही शांत किस्म के होते हैं। वैसे ये काफी बुद्धिमान होते हैं और इनकी सोचने समझने की क्षमता काफी मजबूत होती है। यह दिखावा पसंद नहीं करते बल्कि सादगी के साथ रहना इन्हें ज्यादा पसंद होता है।

गुस्से के तेज

वैसे तो यह लोग हमेशा शांत रहते हैं लेकिन अगर इन्हें गुस्सा आ जाए तो इन्हें शांत करना मुश्किल होता है। अगर यह किसी बात का बुरा मान लेते हैं या फिर किसी से नाराज हो जाते हैं तो ना किसी की सुनते हैं ना किसी को बोलने देते हैं। गुस्से में इन्हें कंट्रोल करना बहुत मुश्किल होता है।

बुद्धिमानी का अहंकार

इस नाम अक्षर के लोग बचपन से ही तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। अपनी बुद्धिमानी से यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।  बुद्धिमत्ता से इन्हें जो मान सम्मान और शोहरत प्राप्त होती है उसकी वजह से इनमें अहंकार भी आ जाता है।

पार्टनर के लिए रोमांटिक

इस नाम अक्षर के लोग अपने पार्टनर के लिए काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने साथी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। अगर एक बार इन्हें किसी व्यक्ति से लगाव हो जाता है तो यह जीवन भर उसका साथ नहीं छोड़ते।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews