मिलनसार लेकिन जिद्दी होते हैं इस नामाक्षर के लोग, सबसे पहले देखते हैं अपना फायदा

हर व्यक्ति का नाम लोगों के लिए पहचान बन जाता है लेकिन अगर हम चाहे तो इससे व्यक्ति का पूरा व्यक्तित्व जान सकते हैं। चलिए आज हम आपको I नाम वालों का व्यक्तित्व बताते हैं।
Name Psychology

नेम साइकोलॉजी (Name Psychology) एक ऐसा साइंटिफिक तरीका है, जो व्यक्ति के बारे में उसके नाम के जरिए सारी जानकारी देने का काम करता है। अगर हम यह जानना चाहते हैं कि व्यक्ति किस तरह का है और उसके अंदर कौन से गुण और अवगुण मौजूद है तो नाम से सब कुछ जान सकते हैं।

अक्सर नाम का इस्तेमाल हम किसी भी व्यक्ति को बुलाने के लिए करते हैं। अगर हमें उसे आवाज लगानी है या फिर किसी दूसरे व्यक्ति से उसके बारे में बात करना है तो हम नाम का ही उपयोग करते हैं। जब किसी को फोन लगाते हैं तो यह बताते हैं कि हम कौन बोल रहे हैं। वहीं किसी का फोन आता है तो यही पूछते हैं कि नाम क्या है कौन बोल रहा है। यही नाम व्यक्तित्व के सारे राज खोलने का काम करता है। चलिए आज आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं, जिनका नाम I से शुरू होता है।

I नाम वाले लोग (Name Psychology)

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के इस अक्षर से शुरू होता है यह लोग कम बोलते हैं लेकिन स्वभाव से काफी अच्छे होते हैं। यह मददगार होते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी पीछे नहीं हटते। वैसे तो यह सब की मदद करते हैं लेकिन जब खुद के फायदे और नुकसान की बात आती है तो यह केवल अपने बारे में सोचते हैं।

स्वभाव से सरल लेकिन गुस्सैल

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है यह स्वभाव से बहुत सरल और सहज होते हैं। इनका बातचीत करने का तरीका बहुत सिंपल होता है। दरअसल, ये कम बोलते हैं और जिस से भी बात करते हैं उससे दिल लगा कर मिलते हैं। वैसे तो यह बहुत शांत रहते हैं लेकिन अगर गुस्सा आ जाए तो यह किसी के नहीं होते।

वादे के पक्के

इस नाम अक्षर के लोग अगर किसी से वादा करते हैं तो उसे निभाते जरूर है। अगर यह एक बार कोई काम अपने हाथ में ले लेते हैं तो जब तक उसे पूरा नहीं करते तब तक चैन से नहीं बैठते। इनके कर्मठ स्वभाव की वजह से इन्हें लोगों के बीच बहुत पहचान मिलती है।

जिद्दी और आत्म केंद्रित

इस नाम अक्षर के लोग सामाजिक रूप से काफी सक्रिय होते हैं। यह लोगों से मिलना जुलना रिश्ते बनाना पसंद करते हैं। यह स्वभाव से जिद्दी होते हैं और आत्म केंद्रित रहते हैं। दरअसल, अगर कोई ऐसी स्थिति आती है, जब इन्हें लगता है कि चीज उनके लिए सही है या सही नहीं है तो यह तुरंत ही अपने बारे में सोचते हुए फैसला लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews