नेम साइकोलॉजी (Name Psychology) एक बहुत ही चर्चित साइंटिफिक तरीका है, जो व्यक्ति के नाम के जरिए उसके बारे में जानकारी देता है। अगर हमें व्यक्ति के स्वभाव, चीजों के प्रति उसके दृष्टिकोण या फिर रिश्तों को लेकर सोच जानना है तो नाम के जरिए हम आसानी से उसे पहचान सकते हैं। यह बात हैरान करने वाली जरूर है लेकिन नाम से आसानी से व्यक्ति को पहचाना जा सकता है।
अब अगर अगली बार आपकी किसी से मुलाकात होती है तो स्वभाव के जरिए उसके बारे में आंकलन लगाने की जगह आप इसका नाम के पहले अक्षर से छुपे हुए गुणों का पता लगा सकते हैं। हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जिनका नाम Y और Z अक्षर से शुरू होता है। चलिए यह भी जान लेते हैं कि इन लोगों के बीच रिश्ता कैसा होता है।
Y नाम वाले (Name Psychology)
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर से शुरू होता है यह लोग स्वभाव से भावुक होते हैं लेकिन व्यवहारिक सोच से लोगों को बहुत जल्दी अपना बना लेते हैं। यह रिश्तों को लेकर बहुत वफादार होते हैं। इन्हें रिश्ते में सुरक्षा और भरोसे की जरूरत होती है। कभी कब आ रही है चीजों के बारे में बहुत ज्यादा सोच लेते हैं और ओवर सेंसिटिव हो जाते हैं।
Z नाम वाले
जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है यह आत्मविश्वास से भरपूर और साहसी किस्म के होते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा रहस्य से भरा भी होता है। नई नई चीजें सीखना और नई जगह एक्सप्लोर करना इन्हें बहुत पसंद होता है। कभी-कभी ये अपने फैसलों को लेकर जिद्दी हो जाते हैं।
कैसा होता है रिश्ता
इन दोनों नाम अक्षर के लोगों के रिश्ते की बात करें तो एक की भावुकता और दूसरे का साहस इन्हें दूसरे के प्रति आकर्षित करता है। इनमें से एक को रिश्ते में भरोसा और स्थिरता चाहिए होती है। वहीं दूसरे को स्वतंत्रता ज्यादा प्रिय होती है। कई बार यह बात उनके रिश्ते में टकराव लेकर आती है। अगर एक थोड़ा काम सोच और दूसरा सामने वाले की भावनाओं का ख्याल रखें तो रिश्ता बहुत खूबसूरत हो जाता है। समझदारी और विश्वास से भरपूर उनका रिश्ता जुनून और रोमांच से भरा रहता है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।





