National Youth Day: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है ‘युवा दिवस’, यहां जानें महत्व और उद्देश्य

National Youth Day

National Youth Day: आज देश भर में युवा दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और हर जगह कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर देश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ ‘नेशनल यूथ डे’ मनाया जाता है। विवेकानंद के विचार हमेशा से ही युवाओं को प्रेरणा देते आए हैं यही कारण है कि 1984 के बाद से उनकी जयंती पर युवा दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को देश के युवाओं के बीच फैलाने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है।

युवा दिवस का महत्व

स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में जो कार्य किए हैं उससे उन्होंने न सिर्फ हमारे देश बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। भारत सरकार द्वारा इस उद्देश्य के साथ युवा दिवस की शुरुआत की गई थी कि विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी। वही जब देश के युवा अच्छी विचारधारा के साथ आगे बढ़ेंगे तो उनके साथ देश भी आगे बढ़ेगा। यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के तौर पर पहचाना जाता है।

कैसे हुई शुरुआत

1984 में जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने उस साल को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया उसके बाद भारत सरकार द्वारा विचार विमर्श करते हुए 1984 के बाद स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के तौर पर मनाए जाने का निर्णय लिया। देश में पहली बार 12 जनवरी 1985 को नेशनल यूथ डे मनाया गया था।

क्या है उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा दिवस देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल और कॉलेज में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे युवाओं की प्रतिभा को बढ़ाया जा सके। इस दिन स्कूल कॉलेज में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं उसमें भाषण और वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना होता है जहां पर वह अपने विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें। जब युवाओं को बोलने के लिए एक मंच और मौका मिलता है तो वह खुलकर अपने विचारों को सभी के सामने रख पाते हैं और यह बता पाते हैं कि किस मुद्दे पर वह क्या महसूस करते हैं। अलग-अलग जगह पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में देश के युवाओं को भी पर चढ़कर हिस्सा लेते हुए देखा जाता है। वो अपने विचार एक दूसरे के साथ साझा करते हैं और मिलकर आगे बढ़ने का वादा करते हैं।

साल 2024 की थीम

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम ‘इट्स ऑल इन द माइंड’ रखी गई है। इसका मतलब है कि सब कुछ आपके दिमाग में ही होता है। थीम से जाहिर है कि व्यक्ति एक बार कुछ करने के बारे में सोच ले और उसके दिमाग में बात बैठ जाए तो फिर वह उसे किसी भी कीमत पर पूरा कर के रहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews