नवरात्रि पर ट्राई करें ये स्पेशल टेस्टी सब्जी, बिना लहसुन-प्याज के इस तरह करें तैयार

अगर आप नवरात्रि के दिनों में इस आसान स्टेप्स के जरिए आलू की सब्जी बनाते हैं, तो यह काफी स्वादिष्ट बन सकता है। आइए जानते हैं नवरात्रि स्पेशल आलू की सब्जी कैसे बनाना है।
नवरात्रि पर ट्राई करें ये स्पेशल टेस्टी सब्जी, बिना लहसुन-प्याज के इस तरह करें तैयार

Navratri 2024 : इस समय पूरे देशभर में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। माता की प्रतिमाएं हर गली-मोहल्ले में भव्य पंडाल बनाकर आयोजित की गई है। तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो रहा है। मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम माता की आरती उतारी जाती है। जिसमें भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है। इसके अलावा, माता रानी के मंदिरों में भी भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। सुबह से ही माता के दर्शन के लिए पट खोल दिए जाते हैं। रात में पूरा शहर लाइट से जगमगा रहा है। लोग नए कपड़े पहनकर मेला देखने जा रहे हैं। बता दें कि हर राज्य में इस पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। खासकर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इसके लिए बहुत पहले से ही लोगों की तैयारी शुरू हो जाती है। बच्चों को भी स्कूल में लंबी छुट्टियां मिल जाती है। वहीं, बात करें पश्चिमी राज्यों की तो यहां पर लोग गरबा खेलते हैं।

Navratri 2023

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध किया था। तब से लेकर यह त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा, एक मान्यता यह भी है कि इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। यह त्योहार असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्रि के 10वें दिन यानी दशहरा को लोग रावण दहन करते हैं। इसका आयोजन भी बड़े स्तर पर किया जाता है।

9 दिन रखते हैं व्रत

नवरात्रि के दौरान माता रानी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। 9 दिन तक व्रत रखते हैं। इस दौरान वह फल और सात्विक आहार लेते हैं। सुबह-शाम मां की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, 9वें दिन कन्याों को भोजन खिलाया जाता है। यदि आपने भी 9 दिनों का व्रत किया है, तो लहसुन और प्याज का इस्तेमाल वर्जित होता है, लेकिन इसके बिना भी आज हम आपको एक स्वादिष्ट रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप पूड़ियों के साथ खा सकते हैं। जैसे भंडारे में भी बनाया जाता है। अगर आप नवरात्रि के दिनों में इस आसान स्टेप्स के जरिए आलू की सब्जी बनाते हैं, तो यह काफी स्वादिष्ट बन सकता है। आइए जानते हैं नवरात्रि स्पेशल आलू की सब्जी कैसे बनाना है।

सामग्री

इसके लिए आपको आलू, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और तेल लेना है। आप जितने लोगों के लिए यह बनाएंगे उसके अकॉर्डिंग ही आपको सामान लेना है।

बनाएं इस तरह

  • सबसे पहले चूल्हे पर पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें।
  • अब इसमें हींग और जीरा डालकर इसे हल्का सा फ्राई कर लें।
  • जब इसमें से चटकने आने लगे, तो कटी हुई हरी मिर्च इसमें डाल दें।
  • जब यह थोड़ी सी भून जाए, तो कटे हुए टमाटर डाल दें।
  • जब यह अच्छी तरह से पक जाए, तो आप इसे उतारकर मिक्सी में पीस लें।
  • अब पैन में पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डालें।
  • इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • जब यह हल्की भूरी हो जाए, तो इसमें कटे हुए आलू को अच्छे से धोकर डाल दें।
  • अब इसे अच्छे से मिलाकर ढक्कन से ढ़क दें और धीमी आंच में पकने दें।
  • बीच-बीच में इसे चलाते भी रहना है, वरना यह जल भी सकता है।
  • जब आलू गल जाए, तो गैस को बंद कर दें।
  • अब इसमें ऊपर से कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें।

इस तरह आपकी स्वादिष्ट आलू की रेसिपी तैयार हो जाएगी। इसे आप पूड़ियों के साथ खा सकते हैं और भंडारे का आनंद घर पर उठा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews