ना टमाटर, ना वेजिटेबल बल्कि यह सूप है सबसे ज्यादा टेस्टी और फायदेमंद, ऐसे बनाएं झटपट

ना टमाटर, ना वेजिटेबल बल्कि यह सूप है सबसे ज्यादा टेस्टी और फायदेमंद, ऐसे बनाएं झटपट

Corn Soup Recipe: सर्दियों के ठंडे-ठंडे मौसम में सभी को गरमा-गरम सूप पीने का बहुत शौक होता है, और हो भी क्यों नहीं सर्दी में गर्म-गर्म सूप पीने का भी अपना अलग ही मजा आता है। सूप को पीते ही शरीर में गर्माहट का एहसास हो जाता है। कई प्रकार के सूप लोग बनाते हैं और पीते हैं। जिसमें से वेजिटेबल और टमाटर सूप सबसे ज्यादा कॉमन है। इसलिए आज हम आपको एक अलग सूप बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आज हम आपको इस लेख के द्वारा कॉर्न सूप बनाने के बारे में बताएंगे। अधिकतर लोगों को कॉर्न यानी भुट्टे के दाने बहुत पसंद होते हैं, तो क्यों ना इन भुट्टे के दाने से सूप बनाया जाए और ठंडे-ठंडे मौसम का आनंद लिया जाए। यह सूप ना सिर्फ पीने में टेस्टी लगता है बल्कि इससे शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलते हैं।

कैसे बनाएं टेस्टी कॉर्न सूप 

सामग्री:

1 कप स्वीट कॉर्न करनेल्स (फ्रेश या फ्रोजन)
1/2 कप टमाटर (कटा हुआ)
1/4 कप प्याज (कटा हुआ)
1/4 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
1/4 कप गाजर (कटी हुई)
1/4 कप हरा धनिया (कटा हुआ)
3-4 कप पानी
1 टेबलस्पून बटर
1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1 चुटकी काली मिर्च
नमक स्वादानुसार

विधी:

1. कढ़ाई में बटर गरम करें, आंच मीडियम रखें।

2. गरम बटर में कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, और गाजर डालें और उन्हें धीमी आंच पर पकने दें।

3. अब इसमें कटा हुआ टमाटर डालें और तब तक उसे भूनें जब तक यह मुलायम न हो जाए।

4. इसके बाद स्वीट कॉर्न और पानी डालें।

5. थोड़ी देर बाद गरम मसाला पाउडर, नमक, और काली मिर्च डालें और पकने दें।

6. सूप को उबलने दें और फिर उसे मध्यम आंच पर ढककर रखें, जब तक सभी सामग्री अच्छे से पक जाएं.

7. गरमा गरम कॉर्न सूप बनकर तैयार हो चूका है। ऊपर से कटा बारीक़ हरा धनिया डालें, अब इसे सर्व करें

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews