Blackheads हटाने का सबसे आसान तरीका, बिना महंगे प्रोडक्ट्स के, मिनटों में असर

नाक पर जमे ब्लैकहेड्स सिर्फ लुक ही नहीं खराब करते, बल्कि त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते हैं। महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की ज़रूरत नहीं घर पर मौजूद एक सिंपल चीज़ से आप मिनटों में पा सकते हैं क्लीन और ग्लोइंग नाक। जानिए ये असरदार तरीका।
Blackheads

ब्लैकहेड्स (Blackheads) की परेशानी से लगभग हर कोई जूझता है, खासकर नाक पर। चाहे स्किन ऑयली हो या ड्राई, ये जिद्दी ब्लैक पॉइंट्स खूबसूरती पर दाग की तरह होते हैं। पार्लर के महंगे फेशियल और पील्स हर किसी के बस की बात नहीं होती।

अगर आप भी नाक के ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो घबराएं नहीं। आपके किचन में मौजूद एक सिंपल चीज़ कुछ ही मिनटों में ये काम कर सकती है, और वो है बेकिंग सोडा। चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसके फायदे।

घर पर ही करें ब्लैकहेड्स की सफाई

बेकिंग सोडा से करें गहरी सफाई

बेकिंग सोडा एक नैचुरल एक्सफोलिएटर है जो स्किन की गहराई में जाकर ब्लैकहेड्स को बाहर निकालता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे नाक पर लगाएं और हल्के हाथों से 2 मिनट मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। ये नुस्खा हफ्ते में दो बार अपनाएं।

स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता ये तरीका

इस घरेलू उपाय की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता। पार्लर ट्रीटमेंट की तरह जलन या रेडनेस की टेंशन नहीं रहती। बेकिंग सोडा स्किन को साफ रखने के साथ-साथ पीएच लेवल को भी बैलेंस करता है, जिससे दोबारा ब्लैकहेड्स जल्दी नहीं आते।

फेस मास्क के साथ असर और भी बढ़ाएं

अगर आप चाहें तो इस बेकिंग सोडा रेमेडी के बाद क्ले फेस मास्क या मुल्तानी मिट्टी भी लगा सकते हैं। इससे स्किन के पोर्स और भी अच्छे से साफ होंगे। हफ्ते में 1-2 बार ये रूटीन फॉलो करने से आपकी नाक पर कोई ब्लैकहेड्स नज़र नहीं आएंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews