सेल्फी लेने का अंदाज़ हो अब नया, जानें टिप्स और आइडियाज़

सेल्फी हम सभी लेते हैं लेकिन कई बार सेल्फी उतनी बेहतर नहीं आती जैसी हम सोचते हैं। जानिए कि सेल्फी कैसे ली जानी चाहिए।
selfie

Selfie Tips : सेल्फी की दीवानगी युवाओं में हमेशा रहती है। अपने आप खुद को मनचाहे फ्रेम में कैद करना मनभावन जो होता है। दूसरे, जीवन के हर एक खुशनुमा पल को सेल्फीबद्ध कर सकते हैं। लेकिन सेल्फी लेने के भी कुछ तरीके होते हैं जो तस्वीर को बेहद ख़ास और आकर्षक बनाते हैं।

बैकग्राउंड लाइट चैक करें

सेल्फी लेने से पहले बैकग्राउंड लाइट चैक करें। ऐसा न हो कि सेल्फी ले रहे हों और पीछे से लाइट आ रही हो। लाइट के कारण चेहरा साफ नहीं आएगा। जब भी फोटो क्लिक करें तो ध्यान रखें कि उजाला सामने से आ रहा हो या फिर साइड से। इससे फोटो स्वाभाविक दिखती है।

प्राकृतिक रोशनी का प्रयोग

तस्वीर की खूबसूरती बढ़ानी है तो हमेशा प्राकृतिक रोशनी का प्रयोग करें। यदि कमरे में भी फोटो ले रहे हैं तो कोशिश करें कि उस कमरे की खिड़कियां या दरवाजे खोल दें। इससे आप देखेंगे कि पहले ली गई सेल्फी और प्राकृतिक रोशनी में ली गई सेल्फी में कितना अंतर है।

हंसते हुए फोटो खिंचाएं

सेल्फी लेने का एक मजेदार रूप है। इसलिए सेल्फी क्लिक करते समय चेहरा बहुत गंभीर न रखें। हमेशा हंसते हुए फोटो खिंचाएं। मुस्कराने के बजाय खुलकर हंसने पर पिक्चर और भी प्यारी आएगी, क्योंकि सीरियस पोस्चर तस्वीर को उतनी रौनक़ नहीं ‘दे पाती जितनी कि हंसती हुई मुद्रा देती है।

साइड प्रोफाइल लें

तस्वीर लेते समय यह बिल्कुल जरूरी नहीं है कि आप चेहरा बीच में ही रखें। साइड प्रोफाइल से भी तस्वीर अच्छी आती है। पतला दिखने में भी साइड से ली गई सेल्फी मददगार होती है।

अगर हाथ कांपते हो तों

सेल्फी लेते समय हाथ कांपते हो या किसी तरह की समस्या आती हो तो टाइमर लगाकर सेल्फी लें। टाइमर को आप अपने हिसाब से सैट कर सकते हैं 3 सेकंड का, 5 सेकंड का। इससे आपके हाथ भी मोबाइल पर सैट हो जाएंगे और टाइमर होने पर पोज्ज देने का भी समय मिल जाएगा।

जब ग्रुप सेल्फी लें ध्यान रखें

समूह को मोबाइल कैमरे में कैद करना मुश्किल इस लिहाज से होता है कि सारे लोग एक फ्रेम में ठीक से नहीं आ पाते, ख़ासकर जब किसी न किसी एक्शन में फोटो लेना चाह रहे हों। ऐसे में सेल्फी स्टिक से सेल्फी लें। इससे सभी लोग तस्वीर में आ जाएंगे।

ओवर एडिट न करें

आजकल फोटोज एडिटिंग का चलन है। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि ज्यादा एडिट करने से फोटो दिखावटी लगती है। अगर फोटो को एडिट करना है तो अलग से एप्स की जगह फोन के कैमरे में दिए एडिट फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्लैश लाइट का इस्तेमाल

सेल्फी अगर दिन के समय ले रहे हैं तो फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें। इससे प्राकृतिक फोटो नहीं आती है और अधिक रोशनी के कारण तस्वीर ख़राब हो सकती है या दिखावटी लग सकती है।

इनका रखें ख्याल

  • सेल्फी कभी भी बहुत पास से न लें।
  • सेल्फी लेते समय फोन के स्क्रीन पर देखने के बजाय फोन के कैमरे को ही देखें।
  • सेल्फी लेने से पहले ध्यान रखें कि आपका बैकग्राउंड साफ़ हो। ऐसा ना हो कि पहले तस्वीर लेने के बाद नोटिस करें कि पीछे कई ऐसी चीजें आ रही हैं जिन्हें फोटो में नहीं होना चाहिए था।

*Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई सामान्य जानकारी है, Mpbreakingnews दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews