अब हेयर फॉल को कहें बाय-बाय, बस आजमाएं ये टिप्स, बाल होंगे मजबूत और घने!

इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी। हर कोई आपके लंबे बालों का राज पूछेगा।
Hair Care Tips

महिलाएं आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण झड़ते बालों की समस्या से अधिक परेशान है। रोजाना बालों का टूटना बिल्कुल आम बात है। इससे बचने के लिए वह तरह-तरह के शैम्पू, कंडीशनर, हेयर ट्रीटमेंट आदि लेती हैं। इसके बावजूद, इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है। बाल अधिकतर तब टूटते हैं, जब वह गिले होते हैं। कई बार बाल धोते समय कैमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल करने से बाल धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं। जिस कारण हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है।

इस समस्या से बचने के लिए आपको कुछ घरेलू टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिससे बालों का टूटना कम हो जाएगा। साथ ही हेयर ग्रोथ दोगुनी हो जाएगी। हर कोई आपके लंबे बालों का राज पूछेगा।

अपनाएं ये टिप्स

  • जिस तरह स्किन टोन अलग-अलग होती है, इस तरह सभी के बाल भी अलग तरह के होते हैं। इसलिए हर शैंपू हर व्यक्ति के लिए सही नहीं माना जाता है। बालों के हिसाब से ही शैंपू का चुनाव करना बहुत जरूरी है। यदि आपके बाल घुंघराले हैं, तो शैंपू खरीदते वक्त बहुत ही सावधानी बरतें। वहीं, यदि आपके बाल रुखे हैं, तो मॉइश्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें। बस आपको यह ध्यान रखना है कि शैंपू में हार्ड केमिकल्स ना हो। वरना यह आपके बालों को बहुत जल्दी डैमेज कर देगा।
  • हेयर वॉश करते समय ज्यादा जोर से ना रगड़े और ना ही नाखून से खरोचे। इससे बाल झड़ने लगते हैं। आप चाहे तो बालों को धोते समय उंगलियां से स्कैल्प की मसाज करें। कोशिश करें कि शैंपू करने से पहले कंघी से अपने बालों को सुलझा लें, ताकि धोते वक्त वह कम टूटें। इस तरह आपका हेयर फॉल कम हो जाएगा।
  • बहुत लोगों का मानना है कि गर्म पानी से बाल धोने पर यह ज्यादा झड़ने लगते हैं, यह बिल्कुल सही बात है। यदि आप बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं, तो गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, लेकिन कंडीशनर को धोने के लिए ठंडा पानी का ही इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहेगा।
  • शैंपू करने के बाद कंडीशनर अवश्य लगाएं, ताकि बालों में नेचुरल मॉइश्चर बना रहे। इससे बाल कम उलझते हैं और हेयर फॉल की समस्या भी कम हो जाती है। आप चाहे तो हेयर मास्क भी हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।

हर कोई पूछेगा राज

इन ट्रिक्स को अपनाकर आप भी अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। इससे हेयर फॉल की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही बाल शाइनी और मजबूत होगा। हर कोई आपके स्मूथ बालों का राज पूछेगा। अपने इस समस्या को दूर करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews