चेहरे का हाल बुरा कर सकती हैं ये 2 चीजें, Oily Skin वालों के लिए बड़ा खतरा

क्या आपकी ऑयली स्किन चमकदार और हेल्दी दिखती है या बार-बार ब्रेकआउट और लालिमा से परेशान रहती है? हो सकता है, आपकी स्किन केयर में कुछ ऐसी गलतियां हो रही हों, जो चेहरे की चमक छीन सकती हैं।
Oily Skin Care

जब मौसम बदलता है तो वो न सिर्फ़ आस-पास का वातावरण बदलता है, बल्कि बदलते मौसम में त्वचा संबंधित कई प्रकार की परेशानियाँ भी हमें झेलनी पड़ती है। सभी लोगों की अलग अलग प्रकार की त्वचा होती है, सबसे ज़्यादा परेशानी ऑयली त्वचा वालों को झेलनी पड़ती है। बदलते मौसम के कारण त्वचा पर एक्स्ट्रा ऑयल हमेशा दिखाई देने लगता है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं।

यही कारण है कि अक्सर त्वचा चिपचिपी और काली नज़र आने लगती है। सबसे पहले यह बात समझने की ज़रूरत है कि जिस तरह मौसम बदलता है वैसे ही हर मौसम में त्वचा की देखभाल करने का तरीक़ा भी हमें बदलना चाहिए। चिपचिपी त्वचा के कारण न हम ढंग से ही मेकअप कर पाते हैं न ही किसी भी तरह का प्रोडक्ट यूज़ कर पाते हैं।

ऑयली त्वचा वाले ऐसे रखें ध्यान (Oily Skin Care)

आजकल सोशल मीडिया पर भी कई लोग तरह तरह के घरेलू उपाय बताते हुए नज़र आते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग भी उन उपायों को आज़माने लगते हैं। बिना सोचे समझे इन उपायों को आज़माने से त्वचा पर रेडनेस और एलर्जी होने लगती है। ऐसे में ऑयली त्वचा वाले लोगों को कुछ घरेलू चीज़ों को बिलकुल भी नहीं आज़माना चाहिए, क्योंकि ये चीज़ें उनकी त्वचा को सुधारती नहीं है बल्कि और भी ज़्यादा ख़राब कर देती है।

नीम

नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा संबंधित कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। इसी के चलते सभी लोग नीम का इस्तेमाल त्वचा को सुंदर बनाने के लिए करते हैं, लेकिन ऑयली त्वचा वाले लोगों को नीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि नीम का इस्तेमाल करने से त्वचा पर जलन हो सकती है, और त्वचा और भी ज़्यादा ख़राब हो सकती है। नीम की बजाए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा।

ग्रीन टी

ग्रीन टी का इस्तेमाल भी त्वचा को साफ़ करने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो आप को भूलकर भी न ग्रीन टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वैसे तो ग्रीन टी में ऐंटिऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी लेकिन ऑयली त्वचा के लिए इसका इस्तेमाल अच्छा नहीं माना जाता है।

इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

  • ऑयली स्किन वालों को पिंपल और दाग़ धब्बों की समस्या रहती है। ऐसे में कोशिश करें कि चिपचिपी चीज़ों का इस्तेमाल चेहरे पर न करें, ऐसे ही क्रीम और जेल का इस्तेमाल करे जिसमें विटामिन सी की मात्रा हो।
  • सोशल मीडिया पर देखकर, बिना सोचे समझे, बिना एक्सपर्ट की सलाह के, किसी भी चीज़ का इस्तेमाल चेहरे पर न करें। जो चीज़ें दूसरे लोगों को सूट करती है, ज़रूरी नहीं है कि वह आपको भी सूट करें। इसलिए अपनी त्वचा के अनुसार ही चीज़ों को लगाएं।
  • चेहरे पर किसी भी चीज़ को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ करना चाहिए। ऑयली त्वचा वाले लोगों की त्वचा पर धूल, मिट्टी और गंदगी जल्द ही चिपक जाती है, इसलिए किसी भी चीज़ को लगाने से पहले चेहरा ज़रूर धोएँ। अगर आपकी त्वचा पर किसी भी तरह की समस्या हो रही है तो एक्सपोर्ट को ज़रूर दिखाएं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews