Oily Skin Tips: ऑयली स्किन पर भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, यहाँ देखें लिस्ट

Oily Skin Tips: ऑयली स्किन पर भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, यहाँ देखें लिस्ट

Oily Skin Tips: ऑयली और सेन्सटीव स्किन वाले लोगों को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। छोटी सी गलती कई समस्याओं का कारण बन सकती। मार्केट में अलग-अलग प्रकार की पाए जाते हैं, जिस पर स्किन टाइप की जानकारी पहले से ही मौजूद रहती है। कुछ घरेलू प्रॉडक्ट्स हैं, जिनका इस्तेमाल करने से ऑयली स्किन वाले लोगों को कई समस्याएं हो सकती। ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में यह बताया गया है।

नारियल तेल का इस्तेमाल न करें

नारियल तेल बालों और त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। लेकिन ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। नारियल के तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसके कारण मुहाँसे की समस्या शुरू हो जाती है। हालांकि इसका इस्तेमाल मुल्तानी मिट्टी के साथ किया जा सकता है।

मलाई से रखें दूरी

मलाई त्वचा के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करता है। लेकिन ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मलाई का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ऑयल कंटेंट बढ़ सकता। जिससे पिंपल्स और अन्य कई समस्याएं हो सकती है।

पेट्रोलियम जैली बन सकता समस्याओं का कारण

पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राइनेस की समस्या खत्म होती है। लेकिन ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह अनहेल्दी माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। गर्मियों में खासकर इससे दूरी रखनी चाहिए।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews