कहीं आपका एकतरफा प्यार आपकी Mental Health को ना कर दे बर्बाद? अपनाएं ये 3 कारगर सेल्फ हीलिंग टिप्स

एकतरफा प्यार अक्सर बहुत दर्द देता है, लेकिन जब ये दिल टूटने से आगे बढ़कर आपकी मानसिक सेहत को भी नुकसान पहुंचाने लगे, तो संभल जाना जरूरी है। जानिए ऐसे 3 असरदार तरीके जो आपको खुद से प्यार करना सिखाएंगे और धीरे-धीरे हीलिंग में मदद करेंगे।
One sided love

एक तरफ़ा प्यार (One sided love) यानी जब आप किसी से बेहद प्यार करें, लेकिन सामने वाला उस भाव को न समझे या स्वीकार न करे। यह स्थिति भावनात्मक रूप से बेहद थका देने वाली होती है। लेकिन अगर आप लंबे समय तक इस दर्द में डूबे रहते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी मेन्टल हेल्थ पर पड़ने लगता है।

एकतरफा प्यार की तकलीफ धीरे-धीरे आपके आत्मविश्वास को तोड़ सकती है, अकेलापन बढ़ा सकती है और आपको डिप्रेशन की तरफ भी ले जा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस स्थिति को पहचानें और खुद को समय रहते संभालें।

सेल्फ हीलिंग के 3 असरदार तरीके 

1. खुद को स्वीकारें और अपनी वैल्यू को पहचानें

एकतरफा प्यार में अक्सर लोग खुद को दोष देने लगते हैं, “मैं अच्छा नहीं हूं”, “कहीं मुझमें ही कमी है” जैसी सोच मन में घर कर लेती है। लेकिन यह सबसे बड़ा धोखा होता है जो हम खुद को देते हैं। सेल्फ वर्थ (Self-worth) यानी आत्ममूल्य को समझना ही हीलिंग की शुरुआत है। खुद से ये कहना शुरू करें, “मैं किसी के ना कहने से कम नहीं हो जाता या ।” खुद को नई चीजें सिखाएं, खुद की तारीफ करें और वो सब करें जो आपको खुशी देता है।

2. सोशल सपोर्ट लें, अपने मन की बात शेयर करें

एक तरफ़ा में इंसान अंदर ही अंदर घुटने लगता है। वो अपने दोस्तों और परिवार से कटने लगता है, ताकि कोई सवाल न करे। लेकिन यही दूरी मानसिक रूप से सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है। इमोशनल सपोर्ट लेना बेहद जरूरी होता है। किसी भरोसेमंद दोस्त से बात करें, थैरेपिस्ट से मदद लें या लिखकर अपने इमोशन बाहर निकालें। बातचीत से बोझ हल्का होता है और आप बेहतर सोच पाते हैं।

3. फोकस शिफ्ट करें और लाइफ में नया उद्देश्य बनाएं

जब हम किसी को प्यार करते हैं और वो हमारी जिंदगी का ‘सेंटर’ बन जाता है, तो उसके दूर होने पर सब कुछ खाली लगने लगता है। इस खालीपन को भरने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफ प्रायोरिटी पर ध्यान दें। कोई नया कोर्स जॉइन करें, कोई हॉबी अपनाएं, ट्रैवलिंग करें या प्रोफेशनल गोल्स सेट करें। धीरे-धीरे आपका मन नई दिशा में लगेगा और आप उसी प्यार को खुद पर खर्च करना सीखेंगे।

खुद से प्यार करना ही पहला कदम है सच्चे हीलिंग की ओर

एक तरफ़ा प्यार में खुद को खो देने के बजाय, खुद से प्यार करना और खुद को बेहतर बनाना ही असली जीत है। अगर कोई आपको नहीं समझ पाया, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप प्यार के लायक नहीं हैं। मेन्टल हेल्थ को लेकर सजग रहना आज के दौर में बेहद जरूरी है। हर दर्द से बाहर निकलने का रास्ता होता है, बस जरूरत है उस ओर पहला कदम उठाने की।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews