
Makeup Hacks: खूबसूरत दिखने के लिए हम सभी मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। इससे चेहरा निखरकर सामने आता है, जिससे हम कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। हालांकि, मेकअप सुना और बोलना जितना आसान है इसे करना उतना ही मुश्किल होता है।
लड़की मेकअप करना पसंद करती है। हालांकि, इसमें परफेक्शन आ पाना बहुत मुश्किल काम है। कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से हमारा मेकअप खराब दिखने लगता है। इनमें से एक परेशानी तब होती है जब फाउंडेशन लगाने के बावजूद भी हमारे ओपन पोर्स नजर आते हैं। आज हम आपको ऐसे मेकअप हैक्स बताते हैं जो ओपन पोर्स को बंद करने और छुपाने का काम करेंगे।
फॉलो करें ये मेकअप हैक्स (Makeup Hacks)
अगर हम ऑयली मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो ओपन पोर्स बड़े नजर आते हैं। ऐसे में अगर हम मैट फिनिश वाले मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे तो यह परेशानी नहीं होगी। हमें मैट लिपस्टिक, मैट फाऊंडेशन और मैट ब्लश का चुनाव करना होगा।
सही ब्रश है जरूरी
मेकअप लगाते समय ब्लेंडिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके लिए ब्रश और ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें कि आपको सर्कुलर मोशन में ब्लेंड करना है ताकि पोर्स छुपाए जा सके।
आइस क्यूब का इस्तेमाल
मेकअप करने से पहले आइस क्यूब या फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें। ऐसा करने से पोर्स टाइट हो जाते हैं और स्किन स्मूद बन जाती है। यह उपाय मेकअप ज्यादा देर तक टिका कर रखेगा।
कंसीलर और क्रीम
अगर आप लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो पोर्स उभर सकते हैं। इसकी जगह आपको कंसीलर या फिर बीबी, सीसी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको नेचुरल लुक मिलेगा।
प्राइमर का इस्तेमाल
अगर मेकअप शुरू करने से पहले प्राइमर लगा लिया जाए तो लुक बहुत प्यारा आएगा। इससे बेस मजबूत बनता है और ओपन पोर्स उभर जाते हैं। इसे आपको थपथपाते हुए लगाना है।
सेटिंग पाउडर
हमारा मेकअप ठीक नजर आए इसके लिए सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। फाउंडेशन और क्रीम लगाने के बाद पाउडर के इस्तेमाल से पोर्स को छोटा बनाया जा सकता है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

