Orange Peel Candy Recipe: संतरे के छिलके से बनाएं टेस्टी कैंडी, बेहद आसान है रेसिपी, इन 3 चीजों की पड़ेगी जरूरत, यहाँ देखें

orange peel candy recipe

Orange Peel Candy Recipe: संतरे की तरह इसका छिलका भी अनेक सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इन छिलकों में फाइबर, विटामिन सी और विटामिन समेत कई मिनरल्स और पौषक तत्व पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। त्वचा के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं हैं। अलग-अलग तरीकों से संतरे का सेवन भी किया जा सकता है। आप इन्हें फेकने की बजायें घर पर ही टेस्टी कैंडी बना सकता है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। बहुत कम चीजों और समय की जरूरत पड़ती है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

कैंडी बनाने के लिए आपको चीनी, संतरे के छिलके, नारियल का बुरादा और पानी की जरूरत पड़ेगी। आप वनीला एक्स्ट्रैक्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस कैंडी को आप 2 महीने तक फ्रीज़ में स्टोर करके रख सकते हैं।

बनाने की विधि

संतरे के छिलके को सोडा वाले पानी में डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इन्हें साफ पानी से 2 बार धो लें। छिलकों को गर्म पानी में 2 मिनट तक उबालें। अब इन्हें ठंडा करके लंबे टुकड़ों में कट लें। एक बर्तन को गैस पर रखें और चीनी डालकर चाशनी बना लें। अब संतरे के छिलकों को चाशनी में डालें और 2 मिनट तक पकाएं। फिर छिलकों को छानकर एक प्लेट में निकाल लें। चीनी और नारियल के बुरादे से कैंडी की कोटिंग करें। संतरे के छिलके की कैंडी तैयार है इसका सेवन करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews