ओरेगेनो ऑयल से आएगा चेहरे पर निखार, चमक उठेगी त्वचा, पिंपल्स और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

ओरेगेनो ऑयल से आएगा चेहरे पर निखार, चमक उठेगी त्वचा, पिंपल्स और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

Oregano Oil Benefits: चेहरे के लिए तेल बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऑलिव ऑयल को बादाम का तेल स्किन के लिए वरदान माना जाता है। लेकिन आप इस लिस्ट में ओरेगेनो ऑयल को भी शामिल कर सकते हैं। इस तेल को  सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल जैसे गुण पाए जाते हैं। स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को यह दूर करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

चेहरा दिखेगा जवाँ

यदि आप झुर्रियों और फाइन लाइंस से परेशान है तो ओरेगेनो ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे पर लगाने से झुर्रियों की समस्या कम होती है। यह स्किन को टाइट करने का भी काम करता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई की मात्रा भरपूर होती है, जो चेहरे को जवाँ दिखाने में मदद करता है।

बढ़ेगी चेहरे की चमक

सर्दियों में इस तेल इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसे चेहरे पर लगाने से स्किन ड्राइनेस की समस्या खत्म होती। और त्वचा टाइट होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाने के कारण चेहरे की जलन को कम करता है रात में सोने से पहले नारियल तेल के साथ इस तेल को मिक्स करके लगाने से बहुत फायदा होता है। इतना ही नहीं यह स्किन की रंगत को भी सुधारने में काम आता है। इसमें मिलने वाला कसैला गुण स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। यह खबर मान्यताओं पर आधारित है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews