सचमुच पैरों का आकार खोलता है व्यक्ति के स्वभाव का राज ! इस तरह से आप भी करें पहचान

सचमुच पैरों का आकार खोलता है व्यक्ति के स्वभाव का राज ! इस तरह से आप भी करें पहचान

Vastu Shastra | तस्वीर साभार: Instagram

सामुद्रिक शास्त्र में दर्शाए पैरों के आकर और उनका महत्व

स्ट्रेच्ड फुट या खिंचा हुआ पैर: शांत स्वभाव और गहन वैचारिक

खिंचे हुए पैर वाले लोगों के पैर की उंगलियाँ घटते क्रम में होती है जैसे पैर के अंगूठे से पहले उंगली छोटी और उसके बाद क्रमश सभी उँगलियाँ अपने पास वाली से छोटी होती जाती हैं। इस तरह के पैर वालों को निजी व्यक्तियों के रूप में माना जाता है जो खुद के बारे में कम शेयर करते हैं और आसानी से घनिष्ठ संबंध नहीं बनाते हैं।

स्क्वेयर फुट या वर्गाकार पैर : विश्लेषणात्मक और विश्वसनीय

जिन व्यक्तियों के पैर वर्गाकार होते हैं, जहां सभी पैर की उंगलियाँ सीधी लाइन में होती हैं, जिन्हें अक्सर “किसान का पैर” कहा जाता है, वे अत्यधिक विश्लेषणात्मक होते हैं। वे हर परिस्थिति के हर पहलू की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं। ऐसे लोग आमतौर पर शांत, संयमित और विश्वसनीय होते हैं।

ग्रीक फुट या ग्रीक पैर : रचनात्मकता और नवीन विचार

आकर की बात करें तो इस पैर में अंगूठे के पास वाली उँगली आश्चर्यजनक रूप से अंगूठे से लंबी होती है। इस प्रकार के पैर वाले लोगों को रचनात्मक और प्रगतिशील माना जाता है, जो हमेशा नए विचारों को अपनाने और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।

रोमन पैर या रोमन फुट: सामाजिकता और मित्रता

रोमन पैर की अपनी अलग विशेषता है इसमें पहले अंगूठा और पैर की 2 उँगलियाँ एक सीधी लाइन में होती है, जबकि बाकी दो उंगलियाँ छोटी होती हैं। इस प्रकार के पैर वाले व्यक्तियों को सामाजिक माना जाता है, जो नए दोस्त बनाने और सामाजिक कार्य तथा मैलमिलाप के कार्यों में ज़्यादा आनंद आता हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। MP BREAKING NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews