PTM में टीचर से पूछें ये 5 सवाल, जानें आपके बच्चे की पढ़ाई और व्यवहार का हाल

Parenting Tips: पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग (PTM) बच्चे की पढ़ाई और स्कूल में उसके व्यवहार को समझने का बेहतरीन मौका होता है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि माता-पिता इस मीटिंग में सिर्फ टीचर की बात सुनकर चले जाते हैं और जरूरी सवाल पूछना भूल जाते हैं।
Parenting Tips

Parenting Tips: पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) बच्चों की शिक्षा, व्यवहार को समझने का एक बहुत ही अच्छा जरिया होता है। यह मीटिंग न केवल बच्चों की पढ़ाई और स्कूल में उनके प्रदर्शन को जांचने के लिए होती है बल्कि उनकी शरारतेंऔर कमजोरी को भी पहचानने का मौका देती है।

कई बार माता-पिता टीचर्स की बात सुनकर लौट आते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि बच्चों को लेकर कौन-कौन से सवाल पूछने चाहिए। यह एक प्रकार की मीटिंग होती है, इसलिए इसमें टीचर की बातों को सुनने के अलावा माता-पिता को भी आगे रहकर कुछ सवाल जरूर पूछना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आप PTM के दौरान कौन-कौन से सवाल पूछ सकते हैं, जिससे कि बच्चे की पढ़ाई और व्यवहार को बेहतर ढंग से आप समझ सकें।

PTM में टीचर से पूछें ये 5 सवाल

1. क्या मेरा बच्चा स्कूल की एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करता है और क्लास में अच्छे से ध्यान लगाता है? यह सवाल बच्चों की क्लास में भागीदारी और एकाग्रता को समझने में मदद करता है। इससे आपको यह जानने का मौका मिलेगा कि आपका बच्चा पढ़ाई और अन्य एक्टिविटी में कितना दिलचस्पी ले रहा है।

2. मेरा बच्चा किस विषय में बेहतर है और किस विषय में उसे अधिक मेहनत की जरूरत है? यह सवाल यह समझने में मदद करेगा कि आपके बच्चे की मजबूत और कमजोर विषय कौन-कौन से हैं। इससे आप उसे उन विषयों में अतिरिक्त सहायता दे सकते हैं।

3. मेरा बच्चा स्कूल में कैसा व्यवहार करता है और क्या वह अन्य बच्चों के साथ फ्रेंडली रहता है? इस सवाल से आप अपने बच्चों के सामाजिक और व्यावहारिक पहलुओं को समझ सकते हैं। यह जानने में मदद मिलेगी कि वह स्कूल में अनुशासित रहता है या नहीं और क्या वह क्लासमेट्स के साथ मिलजुल कर रहता है।

4. क्या मेरे बच्चे को किसी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में इंटरेस्ट है, और वह किसमें सबसे ज्यादा पार्ट लेना पसंद करता है? यह सवाल बच्चों की रुचियां और प्रतिभाओं को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे आपको पता चलेगा कि वह पढ़ाई के अलावा किन गतिविधियों में दिलचस्पी लेता है।

5. क्या मेरे बच्चे को पढ़ाई में मदद के लिए अलग से ट्यूशन लगाने की जरूरत है? अगर आपका बच्चा किसी विषय में कमजोर है तो यह सवाल पूछना बहुत जरूरी है। इससे आप जान सकते हैं कि टीचर की नजर में आपके बच्चे को अतिरिक्त मार्गदर्शन की आवश्यकता है या स्कूल में दी जा रही मदद ही काफी है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews