क्या आप भी बच्चों को फोन देकर खिलाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, पड़ सकता है ये नकारात्मक प्रभाव

Parenting Tips: बच्चों को खाना खिलाने के लिए अक्सर माता-पिता फोन का सहारा लेते हैं, लेकिन यह आदत उनकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जब बच्चे फोन के सामने खाना खाते हैं, तो उनका ध्यान खाने पर नहीं रहता, जिससे वे उचित मात्रा और पोषण का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इससे
Parenting Tips

Parenting Tips: आज के जमाने में डिजिटल स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं और कई बार बच्चों को खाना खिलाने के लिए हम उन्हें फोन या टैबलेट देकर फुसलाने का सहारा लेते हैं। आपने भी अपने आसपास कई पेरेंट्स को देखा होगा जो खाना खिलाते समय बच्चों को मोबाइल दिखाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत बच्चों पर कितना नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है खासकर उनके खान-पान के संबंध में।

लगातार फोन का इस्तेमाल करना वह भी खाने के समय फोन का इस्तेमाल करना बच्चों की एकाग्रता और भोजन के प्रति रुचि में कमी ला सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल फोन का सहारा लेते हैं तो आज ही सतर्क हो जाए क्योंकि यह आज नहीं लेकिन भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फोन के बजाय किसी और चीज के सहारे खाना खिलाने की कोशिश करें।

फोन के साथ खाना: बच्चों की सेहत पर गंभीर असर

बच्चों को फोन के सामने खाना खिलाना उनके सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जब बच्चे फोन के सामने खाना खाते हैं, तो उनका ध्यान खाने पर नहीं रहता है जिससे वे सही मात्रा और पोषण पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसका सीधा असर उनकी सेहत और ग्रोथ पर पड़ सकता है। लगातार फोन के सामने खाना खाने से बच्चे असावधान होकर खाते हैं।

परिवार संग खाने की आदत से रिश्ते मजबूत करें

बच्चों में बचपन से ही परिवार के साथ खाना खाने की आदत डालना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं और आपसी रिश्तों को मजबूत भी कर सकते हैं। जब घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर खाना खाते हैं तो किसी को भी ना मोबाइल चलाने की जरूरत होती है ना ही टीवी देखने की जरूरत होती है। ऐसा ही बच्चे भी सिखते हैं। अगर आपका बच्चा खाना खाते समय फोन की जिद करता है, तो आप उन्हें फोन की बजाय खिलौने या कोई और एक्टिविटी में व्यस्त रख सकते हैं।

बच्चों के खाने में रुचि बढ़ाने के आसान तरीके

बच्चों को खाने में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए उनके लिए सुंदर प्लेटो में खाना परोसें। इससे बच्चे खुश होकर खाना खाते हैं। साथ ही खाना खिलाते समय उन्हें कहानी सुनाएं, इससे उनका ध्यान भी लगा रहेगा और वह मजे से खाना खा लेंगे। इस तरह से बच्चे फोन की जिद भी नहीं करेंगे और धीरे-धीरे अच्छे से खाना खाने की आदत भी डाल लेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews