सर्दियों में बच्चों की मालिश के लिए अपनाएं ये टिप्स, ठंड रहेगी कोसों दूर

Parenting Tips: सर्दी के मौसम में बच्चों की मालिश करने से न सिर्फ उनकी त्वचा सॉफ्ट होती है, बल्कि उनके शरीर को गर्मी भी मिलती है। लेकिन इस कड़कड़ाती ठंड में बच्चों की मालिश करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
Parenting Tips

Parenting Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है, यह समय उन माताओं के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, जिनके छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे हैं। सर्दियों के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों की मालिश करना बहुत जरूरी होता है। यह उनकी सेहत और विकास के लिए बहुत आवश्यक है, लेकिन बच्चों की मालिश करना कोई बच्चों का खेल नहीं है, इसके लिए कई सावधानी बरतनी पड़ती है।

ठंडी-ठंडी हवा और कड़ाके की ठंड के बीच एक मां को यह समझना बहुत जरूरी होता है, कि बच्चे की कोमल त्वचा और नाजुक शरीर को सही से पोषण मिले और सही देखभाल भी। मालिश से न सिर्फ बच्चों के शरीर को गर्मी पहुंचती है, बल्कि उनकी मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

बच्चों की मालिश के लिए जरूरी टिप्स (Parenting Tips)

मालिश करने के दौरान की गई छोटी-मोटी गलतियां बच्चों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए ठंड के दिनों में मालिश करने के दौरान कुछ जरूरी बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, चलिए समझते हैं वह कौन-कौन सी बातें हैं।

तेल को हल्का गुनगुना करें

सबसे पहले अगर आप बच्चों की मालिश करने जा रही हैं, तो तेल को हल्का गुनगुना करना ना भूलें। गुनगुना तेल न सिर्फ बच्चों के शरीर को गर्माहट प्रदान करता है, बल्कि ठंड हवा से बचाने में भी मदद करता है।

गुनगुने तेल से मालिश करने से रक्त संचार भी बेहतर होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें, की तेल ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। बच्चों के शरीर पर तेल लगाने से पहले आप अपने हाथों पर उसे लगाकर जांच लें।

दरवाजे और खिड़की लगाकर रखें

सर्दियों के मौसम में बच्चों की मालिश करने से पहले इस बात का ध्यान रखें, कि जिस भी कमरे में आप बच्चे की मालिश कर रहे हैं उस कमरे का दरवाजा और खिड़की अच्छे से लगा रखा हो, यानी तापमान का ध्यान रखें, जिससे बाहर की ठंडी हवा बच्चों तक ना पहुंच सके। कमरे को हल्का गर्म करने के लिए आप रूम हीटर या फिर ब्लोअर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन बहुत सावधानी से।

बच्चे के सारे कपड़े न खोलें

अक्सर जब घर में बच्चों की मालिश होती है, तो देखा जाता है, कि बच्चों के पूरे कपड़े एक साथ खोल दिए जाते है। ऐसा करने से बच्चों के शरीर को ज्यादा ठंड लग सकती है, इसकी बजाय आप ऐसा कर सकते हैं, कि जिस भी हिस्से में आप मालिश कर रहे हैं, सिर्फ उसी हिस्से के कपड़े निकालें और फिर जब दूसरे हिस्से में मालिश करें, तो वहां के कपड़े निकालें। ऐसा करने से बच्चे को कम ठंड लगेगी।

वूलन शीट का इस्तेमाल करें

अगर आप सर्दियों के मौसम में बच्चों की मालिश करने जा रहे हैं, तो उसे कॉटन या फिर प्लास्टिक की शीट पर नहीं लिटाना चाहिए। सर्दियों के मौसम में वूलन शीट का इस्तेमाल करना चाहिए। वूलन शीट का इस्तेमाल करने से न केवल गर्माहट मिलती है, बल्कि यह बच्चों को ठंड में भी सुरक्षित रखती है।

हाथों को हल्का गर्म करें

मालिश करने से पहले मां को अपने हाथों को गर्म रखना चाहिए, ताकि जब वे अपने हाथों को बच्चों के शरीर पर स्पर्श करें तो बच्चे को ठंडी का एहसास ना हो। गर्म हाथों से मालिश करने से बच्चे को आरामदायक गर्माहट मिलती है, वह ठंड से सुरक्षित रहता है।

इसलिए मालिश करने से पहले अपने हाथों को रगड़कर गर्म कर लें और गुनगुने पानी से धो लें। यह छोटा सा काम बच्चे की सेहत और आराम के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews