क्या बच्चों को माँ-पापा के साथ सोना चाहिए? जानिए इसके चौंकाने वाले नुकसान

बहुत से माता-पिता (Parenting Tips) अपने बच्चों को अपने साथ सुलाने की आदत डाल देते हैं, लेकिन यह आदत बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकती है. बच्चों के लिए अपनी निजी जगह का होना और स्वाधीन रूप से सोने की आदत डालना बेहद जरूरी है.
Parenting Tips

बच्चों की परवरिश (Parenting Tips) करना माता-पिता की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी होती है, जब बच्चा पैदा भी नहीं होता है उससे पहले ही माता-पिता उसकी परवरिश के लिए कई तरह के इंतज़ाम करते हैं, पहले के ज़माने में बच्चों को बड़ा करने के लिए उन पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं हुआ करती थी. लेकिन अब ज़माना पूरी तरह बदल चुका है, अब माता-पिता को बच्चों की चिंता सताती रहती है.

जब बच्चे छोटे होते हैं, तो माता-पिता उन्हें हमेशा अपने पास सुलाते हैं, क्योंकि बच्चा छोटा होता है, वह नासमझ होता है उसे माता-पिता के पास सोने में सुरक्षा महसूस होती है. इस तरह बच्चा अपने माता-पिता के साथ बेहतर तरीक़े से ही इमोशनल तौर पर जुड़ पाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को 10 साल की उम्र तक या फिर 10 साल से कम उम्र तक ही अपने साथ सुलाना चाहिए.

मेंटल ग्रोथ में रुकावट

10 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों को अपने साथ नहीं सुलाना चाहिए. अगर आप 10 साल की उम्र के बाद भी अपने बच्चों को अपने पास सुलाते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपने बच्चे की मेंटल ग्रोथ में रुकावट बन रहे हैं, आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएंगे कि आख़िर 10 साल से ज़्यादा उम्र के बच्चों को माता-पिता को अपने पास क्यों नहीं सुलाना चाहिए, तो चलिए जानते हैं.

आत्मविश्वास की कमी

अगर आप अपने बच्चे में आत्मविश्वास भरना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीवन में तरक़्क़ी करें, तो उसके लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चे को सिर्फ़ 10 साल की छोटी उम्र तक कि अपने पास सुलाए. क्योंकि अगर बच्चा हमेशा आपके पास सोता रहेगा, तो उसे हमेशा आपकी आदत लग जाएगी, वह जीवन में हमेशा कोई भी काम अकेले करने से डरता रहेगा.

डरपोक बन सकता है

जब बच्चा बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के पास सोता है, तो ऐसे में बच्चा डरपोक बन सकता है, बच्चे के मन में बैठा डर कभी भी बाहर नहीं निकल पाएगा अगर आप उसमें अकेले सोने की आदत नहीं डालेंगे. जब बच्चे अपने माता-पिता के पास सोते हैं, तो वे बहुत सुरक्षा महसूस करते हैं, और जब कभी भी वे जीवन में पढ़ाई या फिर नौकरी के लिए अपने माता-पिता से दूर रहते हैं, तो वे अकेले नहीं सो पाते हैं, उन्हें माता-पिता की याद सताती रहती है.

प्राइवेसी

जब बच्चा 10 साल से छोटा होता है, तो उसे ज़्यादा प्राइवेसी की समझ नहीं होती है. लेकिन जब बच्चा 10 साल से बड़ा हो जाता है तो उसे धीरे-धीरे प्राइवेसी की समझ होने लगती है. वह चीज़ों को अपने दिमाग़ में बैठा लेता है. इतना ही नहीं इससे उसके मन में माता-पिता के प्रति ग़लत भावना भी पैदा कर सकता है. इसलिए अगर आपका बच्चा भी आपके पास ही सोता है, तो उसमें अकेले सोने की आदत डालें.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews