
Parenting Tips: छोटे बच्चों का मानसिक और भावनात्मक विकास बहुत संवेदनशील होता है और उनकी भावनाओं को सहजता से चोट पहुंचाई जा सकती है। अक्सर माता-पिता गुस्से या चिड़चिड़ाहट के कारण कुछ ऐसी बातें कह देते हैं, जो बच्चे की मानसिकता पर नकारात्मक असर डाल सकती है।
माता-पिता के लिए यह बातें छोटी और मामूली हो सकती है। लेकिन इन छोटी-छोटी बातों से ही बच्चों का आत्मविश्वास टूट सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे, कि वह कौन-कौन सी बातें हैं, जो माता-पिता रोजाना में अपने बच्चों से कहते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर पड़ता है।
एक ही बात मुझे कितनी बार बताना पड़ेगी
जब आप अपने बच्चों से कहते हैं कि ‘क्या मुझे यह बात सौ बार कहनी पड़ेगी’, तो यह न केवल उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाती है बल्कि आपके अंदर के चिड़चिड़ाहट और धैर्य की कमी को भी दर्शाता है। बच्चों के लिए यह बहुत मायने रखता है कि उनके माता-पिता उन्हें समझें और उनके साथ सहानुभूति दिखाएं।
रोना बंद करो, सब ठीक हो जाएगा
जब आप अपने बच्चों से कहते हैं, ‘रोना बंद करो, तुम ठीक हो जाओगे’ तो उन्हें यह महसूस होता है कि आप उनकी भावनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस प्रकार की बातों से बच्चों को यह संदेश मिलता है, कि उनकी भावनाएं महत्वपूर्ण नहीं है या उन्हें व्यक्त करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे बच्चे अपनी भावनाओं को दबाने लगते हैं और कभी-कभी वह अपनी परेशानियां दुख को आपसे छुपाने की कोशिश करते हैं।
ड्रामा करने की जरूरत नहीं है
जब आप अपने बच्चों से कहते हैं, ‘ड्रामा करना बंद कर दो’ तो यह उसके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। इससे बच्चों को यह महसूस होता है, कि उसकी भावनाएं और अनुभव महत्वहीन है और वह अपनी फिलिंग्स को दबाने लगता है। बच्चों को यह लगता है कि कोई उसे समझ नहीं सकता और वह अकेला महसूस करने लगता है।
तुम अपने भाई बहन की तरह क्यों नहीं हो
जब आप अपने बच्चों से कहते हैं कि ‘तुम अपने भाई या बहन की तरह क्यों नहीं हो’, तो इससे बच्चों को अपनी खुद की पहचान पर संदेह होने लगता है। वह अपनी तुलना अपने भाई बहन से करने लगता है और उसे लगता है कि वह अच्छा नहीं है। इस तरह की बातें बच्चों में जलन और ईर्ष्या की भावना पैदा कर सकती हैं। जिससे उनके आत्मविश्वास पर नकारात्मक असर पड़ता है।

