बॉलीवुड की प्यारी और टैलेंटेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)के घर खुशियों की लहर दौड़ गई है। 19 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपने पहले बच्चे एक बेबी बॉय को जन्म दिया। यह खुशखबरी उन्होंने और उनके पति, आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर साझा की। इंस्टाग्राम पर दोनों ने प्यारे से नोट में लिखा, “हमारा छोटा सा मिरेकल आ गया है, हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशी।” जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर पहुंची, फैंस और सेलेब्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी को ग्रेस, हेल्थ और ग्लो के साथ जिया।
प्रेग्नेंसी के दौरान परिणीति का फिटनेस मंत्र
हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी का दौर शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन परिणीति चोपड़ा ने इसे बहुत पॉजिटिव तरीके से लिया। उन्होंने अपने फैंस के साथ कई बार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए, जिनमें वे हेल्दी ड्रिंक्स, लाइट एक्सरसाइज और न्यूट्रिशियस मील्स को बढ़ावा देती नजर आईं। परिणीति ने हमेशा कहा की स्वस्थ रहना सिर्फ शरीर का नहीं, मन का भी होना चाहिए।
हाइड्रेटेड रहना है सबसे जरूरी
उन्होंने बताया कि हाइड्रेशन उनके लिए सबसे जरूरी चीज थी। प्रेग्नेंसी के दौरान पर्याप्त पानी पीना न सिर्फ स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखता है, बल्कि कई समस्याओं जैसे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, सूजन, सिरदर्द और प्रीमेच्योर लेबर के खतरे को भी कम करता है। गर्भवती महिलाओं को दिनभर में कम से कम 3 से 3.5 लीटर पानी पीना चाहिए। यदि पानी पीना बोरिंग लगे तो आप नारियल पानी, लेमन इन्फ्यूज्ड वॉटर या हल्का सूप भी ले सकती हैं।
खाने का रखें खास ख्याल
परिणीति की एक और वायरल वीडियो में वे टोमैटो सूप और चीज टोस्ट बनाती दिखीं। उन्होंने बताया कि उन्हें रात में हल्का लेकिन पौष्टिक खाना पसंद था। टोमैटो सूप और चीज टोस्ट प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए परफेक्ट मील है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन होते हैं जो इम्यूनिटी, स्किन और मसल्स को मजबूत रखते हैं। टोमैटो सूप से शरीर को हाइड्रेशन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। वहीं, चीज टोस्ट कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो बच्चे की हड्डियों और मांसपेशियों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। परिणीति हमेशा होममेड फूड पर भरोसा करती रहीं। उन्होंने कहा था कि बाहर का प्रोसेस्ड फूड गर्भावस्था में शरीर पर बोझ डालता है और डाइजेशन पर असर डाल सकता है।
स्ट्रेच मार्क्स से कैसे बचा जा सकता है।
हर मां की तरह परिणीति को भी प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स की चिंता थी। लेकिन उन्होंने इसे लेकर काफी प्रैक्टिकल और रियलिस्टिक अप्रोच अपनाई। उन्होंने कहा , की स्ट्रेच मार्क्स मां बनने की निशानी हैं, इन्हें लेकर शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि स्किन की नमी बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोज़ाना कोको बटर, शिया बटर और ऑर्गेनिक ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से एमोलिएंट्स का इस्तेमाल स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है।
मेंटल हेल्थ और पॉजिटिविटी
परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कई बार लिखा कि मेंटल हेल्थ उतनी ही जरूरी है जितनी फिजिकल हेल्थ। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने मेडिटेशन, हल्की वॉक और म्यूजिक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। वे कहती हैं की जब आप खुश रहते हैं, आपका बच्चा भी उस पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करता है। तनाव (Stress) प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे बड़ा दुश्मन होता है। इससे ब्लड प्रेशर और नींद की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए रिलैक्सेशन, हंसी-मजाक, और परिवार के साथ वक्त बिताना जरूरी है।






