इन 5 आदतों वाला लड़का बन सकता है ‘परफेक्ट दामाद’, नंबर 3 हर लड़की के घरवालों की पसंद

शादी के बाद लड़कियों के माता-पिता सबसे ज़्यादा जिस चीज़ की उम्मीद करते हैं, वो है एक समझदार और जिम्मेदार दामाद। अगर आप सोच रहे हैं कि अच्छा दामाद कौन होता है, तो ये 5 बातें जरूर जान लीजिए। ये आदतें हर रिश्ते को मजबूत बनाती हैं।
Perfect Son in Law

हर मां-बाप की चाह होती है कि उनकी बेटी के जीवनसाथी में अच्छे संस्कार, समझदारी और आदरभाव हो। लेकिन सिर्फ पैसे या पढ़ाई से कोई अच्छा दामाद नहीं बनता, उसके बर्ताव और सोच में जो अपनापन होता है, वही असली पहचान होती है। आज हम आपको बताएंगे कि एक आदर्श दामाद (Perfect Son in Law) में कौन-कौन सी खूबियां होनी चाहिए।

शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो परिवारों को जोड़ता है। इसमें सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं, बल्कि दामाद और ससुराल वालों के रिश्ते भी बहुत अहम होते हैं। एक अच्छा दामाद वही होता है जो ससुराल को सिर्फ ‘बीवी का घर’ नहीं, बल्कि खुद का परिवार माने। उसमें जिम्मेदारी का एहसास हो, सास-ससुर का सम्मान करे और मुश्किल समय में बेटी का साथ निभाए। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ऐसा दामाद मिलना भले ही मुश्किल लगता हो, लेकिन नामुमकिन नहीं है।

सास-ससुर से करे अपनापन जैसा व्यवहार

एक अच्छे दामाद की सबसे पहली पहचान यही होती है कि वह अपनी पत्नी के माता-पिता से भी उतना ही प्यार और सम्मान करे जितना अपने मां-बाप से करता है। वह उन्हें ‘औपचारिक रिश्ता’ नहीं मानता, बल्कि परिवार का हिस्सा समझता है। ऐसे में जब वो अपने ससुराल आए, तो बातचीत करे, हालचाल ले और छोटे-मोटे कामों में हाथ भी बंटाए। इस व्यवहार से न केवल उसका मान बढ़ता है बल्कि रिश्ता भी मजबूत होता है।

पत्नी का हर हाल में दे साथ, ना हो ‘सिर्फ बेटा’

अच्छा दामाद वही होता है जो अपनी पत्नी को हर परिस्थिति में सपोर्ट करे, चाहे वो करियर हो या परिवार की जिम्मेदारियां। साथ ही, वह यह भी समझता है कि शादी के बाद लड़की अपने माता-पिता से दूर हो जाती है, इसलिए उसका दायित्व है कि वो उसे कभी अकेलापन महसूस न होने दे। ऐसे दामाद का रिश्ता ससुराल वालों के साथ खुद-ब-खुद आत्मीय बन जाता है।

जिम्मेदार और समझदार हो, घमंड न हो

कई बार देखा जाता है कि कुछ दामाद शादी के बाद खुद को ‘खास’ समझने लगते हैं। जबकि सच्चा दामाद वही होता है जो जमीन से जुड़ा हो, बातों में नम्रता हो और बड़ों की बात सुने-समझे। ऐसी आदतें न सिर्फ रिश्तों को मधुर बनाती हैं बल्कि परिवार में इज्जत भी बढ़ाती हैं।

समय-समय पर रखे संपर्क में

सिर्फ त्योहारों पर या औपचारिक मौकों पर बात करना काफी नहीं होता। अगर दामाद समय-समय पर ससुराल का हालचाल ले, तो रिश्ते में अपनापन बना रहता है। यह छोटी-सी आदत ससुरालवालों को ये एहसास दिलाती है कि उनका भी कोई पूछने वाला है।

छोटी-छोटी बातों का रखे ध्यान

अच्छा दामाद वही होता है जो अपने ससुराल की छोटी-छोटी बातों को भी नोटिस करे, जैसे सास-ससुर की तबीयत, घर के खर्चे, त्योहारों की तैयारी आदि। भले ही वह घर में ना रह रहा हो, लेकिन उसकी सोच और परवाह से सभी खुश रहते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews