Hindi News

Personality Test: कनिष्ठा उंगली की लंबाई खोलेगी व्यक्तित्व के राज, उजागर होंगे छुपे हुए गुण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हमारे आसपास मौजूद किसी भी व्यक्ति को हम स्वभाव के आधार पर पहचानते हैं। हम स्वभाव के अलावा उसे उंगलियों के आकार के आधार पर भी जान सकते हैं। चलिए आज अनामिका और कनिष्ठा से व्यक्तित्व के गुण जानते हैं।
Personality Test: कनिष्ठा उंगली की लंबाई खोलेगी व्यक्तित्व के राज, उजागर होंगे छुपे हुए गुण

Personality Test: किसी भी व्यक्ति का स्वभाव लोगों के लिए उसकी पहचान होता है। अगर स्वभाव लोगों को अच्छा लगता है, तो व्यक्तित्व को अच्छा और स्वभाव बुरा लगे, तो व्यक्तित्व को बुरा करार दिया जाता है। कुछ इसी तरह से किसी के भी व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जाता है। वैसे स्वभाव के अलावा हमारा शरीर भी व्यक्तित्व की जानकारी देने का काम करता है।

हम किसी भी व्यक्ति की आंख, नाक, हाथ, पैर के जरिए उसके व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। हाथों की उंगलियां भी व्यक्ति के स्वभाव को उजागर करने का काम करती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि हाथ की सबसे छोटी यानी कनिष्ठा व्यक्तित्व के बारे में क्या कहती है।

अनामिका से लंबी कनिष्ठा (Personality Test)

कुछ लोगों की कनिष्ठा उंगली अनामिका उंगली से लंबी होती है। इसके लंबे होने का मतलब यह अनामिका के पहले पोर से ऊंची रहती है। इस तरह के लोग काफी संवेदनशील और भावुक किस्म के होते हैं। ये अपने रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। यह दूसरों के विचार से बहुत जल्दी प्रभावित नहीं होते। कोई भी फैसला ये बहुत सोच समझ कर लेते हैं। इनके जीवन में लाइफ पार्टनर काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

अनामिका से छोटी कनिष्ठा

जिन लोगों की कनिष्ठा उंगली अनामिका के पहले पर से छोटी है, यह बहुत शांत किस्म के होते हैं। यह लोगों की बात अच्छी तरह से सुनते हैं और धैर्य से सुनने के बाद ही अपना रिएक्शन देते हैं। भावनाएं और तर्क दोनों ही इनके लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यह लोग किसी को माफ तो बहुत जल्दी कर लेते हैं लेकिन बातों को भूल नहीं पाते। यह सिद्धांतवादी होते हैं और कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता करना पसंद नहीं करते।

दोनों उंगलियां बराबर

कुछ लोगों की अनामिका और कनिष्ठा उंगली का पहला पोर बराबर होता है। इस तरह के लोग संतुलित जीवन जीना पसंद करते हैं। पर्सनल प्रोफेशनल लाइफ का बैलेंस इन्हें अच्छा लगता है। यह काफी शांत स्वभाव के होते हैं। अपने विचारों पर इनका खूब नियंत्रण होता है। यह अपने आसपास शांति का माहौल चाहते हैं। बेहतरीन व्यक्तित्व से ये भीड़ में भी अच्छी पहचान बना लेते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews