Hindi News

Personality Test: कुर्सी पर बैठने का अंदाज खोलेगा व्यक्तित्व के राज, उजागर होंगे छुपे हुए गुण

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति का कोई भी काम करने का अपना तरीका होता है। वह जिस तरह से अपने काम कर रहा है यह देखकर हम व्यक्तित्व का अंदाज आसानी से लगा सकते हैं। चलिए आज हम कुर्सी पर बैठने के तरीके से पर्सनैलिटी टेस्ट करते हैं।
Personality Test: कुर्सी पर बैठने का अंदाज खोलेगा व्यक्तित्व के राज, उजागर होंगे छुपे हुए गुण

Personality Test: हर व्यक्ति का स्वभाव, हावभाव और बॉडी लैंग्वेज दूसरे से अलग होती है। यही चीज कहीं ना कहीं हमारे लिए उसके व्यक्ति को पहचानने का जरिया बन जाती है। वह कैसे बोलता है, कैसे कपड़े पहनता है, कैसे खाता है, बात कैसे करता है इन्हीं चीजों के जरिए हम उसकी छवि अपने दिमाग में बना लेते हैं। कुल मिलाकर हमारे सामने व्यक्ति ने जो भी किया वही हमारे लिए उसकी पहचान है।

अक्सर हम अच्छे और बुरे स्वभाव को देखकर व्यक्तित्व का विश्लेषण कर लेते हैं। पैसे जरूरी नहीं की हर बार लगाया गया हमारा अंदाजा सही साबित हो। कई बार हम जिन्हे अच्छा समझ रहे होते हैं वह बुरे निकल जाते हैं और जो हमारी नजर में बुरे थे वह हमारे साथी बन जाते हैं। ऐसे में किसी की भी व्यक्तित्व को सही तरीके से पता करना एक मुश्किल काम है। हालांकि, ऐसे कई तरीके हैं जिनके जरिए पर्सनैलिटी टेस्ट किया जा सकता है।

बैठने के अंदाज से व्यक्तित्व (Personality Test)

किसी के हाव भाव यहां तक की कुर्सी पर बैठने के तरीके से भी हम उसके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमने अब तक आपको शरीर के अंगों के आकार के आधार पर व्यक्तित्व की जानकारी दी है। चलिए आज कुर्सी पर बैठने के स्टाइल से व्यक्तित्व के बारे में जान लेते हैं।

पैर क्रॉस करना

कुछ लोगों को कुर्सी पर अक्सर अपने पर क्रॉस करते हुए बैठा देखा जाता है। उनके स्वभाव की बात करें तो यह काफी शांत किस्म के होते हैं। इनके अंदर किसी भी बात का सब्र रखने की क्षमता होती है। यह हर बात में सोच समझ कर निर्णय लेते हैं। इनका कोई भी निर्णय स्थितियों पर डिपेंड करता है। यह कभी भी मन मुताबिक नहीं चलते।

सीधे बैठना

कुछ लोग बिल्कुल सीधे तरीके से कुर्सी पर बैठते हैं। यह लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और इसी के जरिए सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को यह अच्छी तरह से संभाल लेते हैं। यह कमल के लीडर बनते हैं और टीम का नेतृत्व बहुत अच्छा तरीके से करते हैं।

झुककर बैठना

कुछ लोग कुर्सी पर बिल्कुल झुक कर बैठते हैं। इस तरह के लोग किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचते नहीं है। यह मिलनसार व्यक्तित्व के होते हैं और हर किसी से आसानी से घुल मिल जाते हैं। वही जो लोग पीछे की तरफ झुक कर बैठते हैं यह लोग खुले विचारों और दिल के होते हैं।

एड़ी क्रॉस करना

कुछ लोग बैठते समय अपनी एड़ियों को क्रॉस कर लेते हैं। इस तरह के लोग बहुत शर्मीले होते हैं और लोगों से छिप कर रहना पसंद करते हैं। अनजान लोगों से यह आसानी से घुल मिल नहीं पाते। इन्हें कहीं भी एडजस्ट होने में समय लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews