सर्दियों में गरमा गर्म कुरकुरे कॉर्न सूजी बॉल्स का उठाएं लुप्त, जानें टेस्टी रेसिपी

सर्दियों में गरमा गर्म कुरकुरे कॉर्न सूजी बॉल्स का उठाएं लुप्त, जानें टेस्टी रेसिपी

Corn Sooji Balls: अक्सर लोग रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं। इसलिए उन्हें नई-नई चीजों को बनाने का शौक होता है। ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि हम कोई ऐसा नाश्ता बनाएं जो झटपट बनकर तैयार हो जाए। अगर आप भी कोई झटपट टेस्टी नाश्ता बनना चाहते हैं, और आप उसकी रेसिपी की तलाश में है तो आप बिल्कुल सही जगह है। आज हम आपको इस सर्दियों के मौसम का लुफ्त उठाने के लिए बहुत स्वादिष्ट झटपट बनने वाले कॉर्न सूजी बॉल्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप झटपट गरमा गरम कॉर्न सूजी बॉल्स को बनाकर सर्दियों के मौसम का आनंद उठा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कॉर्न सूजी बॉल्स की रेसिपी।

कॉर्न सूजी बॉल्स बनाने के लिए सामग्री:

1 कप सूजी
4 चम्मच उबले हुए कॉर्न
3 चम्मच ब्रेड क्रश
1 कप दूध
1/2 कटोरी मैदा
3 बारीक हरी मिर्च
1/2 चम्मच लाल मिर्च
बारीक हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
1 चुटकी काली मिर्च पाउडर
तेल

कॉर्न सूजी बॉल्स बनाने की विधि:

कॉर्न सूजी बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले तेल में सूजी को सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें दूध डालें और सूजी को अच्छी तरह से मिलाएं और पकाएं। जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें उबले हुए कॉर्न, हरी मिर्च, लाल मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

गैस बंद करें और ठंडा होने के बाद छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। इसके बाद एक तरफ मैदे में पानी डाल कर घोल तैयार कर लें। फिर एक-एक कर सभी बॉल्स को मैदे के घोल में डुबोकर निकालें और ब्रेड क्रश में अच्छी तरह से लपेट लें। इसके बाद एक तरफ कढ़ाई में तेल गर्म करें और बॉल्स को ब्राउन होने तक तलें। अब आपके कॉर्न सूजी बॉल्स बनकर तैयार हो चुके हैं। अब आप ठंडे-ठंडे मौसम में गरमा गरम कॉर्न सूजी बॉल्स का लुफ्त उठाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews