घर में लगाएं खूबसूरत स्नेक प्लांट, जानें इसके जबरदस्त फायदे

स्नेक प्लांट इसका वैज्ञानिक नाम Sansevieria Trifasciata है। बता दें कि यह पौधा स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इससे ऑक्सीजन, नींद, मानसिक स्थिति सही होती है।
Snake Plant

Gardening Tips : गार्डनिंग के शौकीन लोगों को स्नेक प्लांट गमले में लगाना बेहद लाभकारी हो सकता है। स्नेक प्लांट को अपने घर या ऑफिस में लगाने के कई फायदे हैं। ऐसे में यदि आप अपने घर के गार्डन या फिर बालकनी में लहसुन का पौधा लगाते हैं। इसके लिए आपको अपना थोड़ा सा कीमती समय खर्च करना होगा।

गमले में फूल, टमाटम, मनी प्लांट के पौधे आदि लगाते हैं, जिससे उनके घर की साज-सजावट बढ़ती ही है। साथ ही यह घर के बहुत से कार्यों में इस्तेमाल भी किया जाता है। वहीं, स्नेक प्लांट को भी सजावट और सकारात्मकता के लिए बेहद खास माना जाता है।

स्नेक प्लांट (Gardening Tips)

वैसे गांव में खेती तो आपने देखी होगी, लेकिन शहर में रहने वाले लोगों के साथ दिक्कत ऐसी होती है कि वह बहुत कम जगह वाले बंगलो या फिर फ्लैट में रहते हैं, जहां पर खेती या बगीचे इंपॉसिबल है। हालांकि, कुछ लोग जो प्रकृति से प्रेम करते हैं, वह अपने घर पर भी थोड़ी सी जगह निकालकर गार्डनिंग करते हैं।

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

स्नेक प्लांट इसका वैज्ञानिक नाम Sansevieria Trifasciata है। बता दें कि यह पौधा स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इससे ऑक्सीजन, नींद, मानसिक स्थिति सही होती है। साथ ही इसकी लंबी, सीधी पत्तियां घर की सुंदरता बढ़ाती है। इससे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन अवशोषित हो जाते हैं। वहीं, रात के समय भी यह ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे बेडरूम काफी सुगंधित रहता है।

गमले में ऐसे उगाएं

  • सबसे पहले नर्सरी में जाकर आप लंबे और गहरे आकार का गमला खरीद लें।
  • आप नर्सरी से भी स्नेक का पौधा खरीद कर ला सकते हैं।
  • अब गमले में डालने वाली मिट्टी को थोड़ी देर के लिए धूप में सुखा लें।
  • जब यह भुरभुरा सा हो जाए, तब इसे गमले में अच्छे से भर लें।
  • अब इसमें स्नेक प्लांट को डालें।
  • ध्यान रहे इसकी गहराई 1 से 2 इंच की होनी चाहिए।
  • 15-30 डिग्री सेल्सियस में यह पौधा अच्छे से बढ़ता है।
  • इसे अधिक पानी देने से बचें।
  • मिट्टी को पूरी तरह से सूखने देने के बाद ही पानी दें।

प्लांट केयर (Plant Care)

वैसे तो अमूमन हर पौधे को रोजाना पानी देने की सलाह दी जाती है, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आप कुछ दिन का गैप लेकर इसमें पानी डालते रहे। गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर 6 से 8 घंटे धूप लग सके। कुछ ही दिन में इसे अपनी किचन या बाथरूम में रख सकते हैं। इससे कमरे की गंध दूर होगी। साथ ही हवा को ताजगी मिलेगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews