गुलाब के पौधे में डालें ये दो किचन सामग्री, फूलों की लग जाएगी झड़ी

Plant Care: गुलाब के पौधे को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखना एक कला है, जो थोड़ी सी देखभाल से संभव है। अगर आप चाहते हैं कि आपके गुलाब के पौधे पर हर मौसम में ढेर सारे खूबसूरत फूल खिलें, तो आपको कुछ खास टिप्स अपनाने होंगे। किचन में पड़ी दो सामान्य चीजें आपके गुलाब के पौधों के लिए चमत्कारी साबित हो सकती हैं।
Rose Plant

Plant Care: गुलाब का फूल अपनी मनमोहक खुशबू और अनोखी सुंदरता के कारण हर गार्डन की शान माना जाता है। लोग इसे अपनी बगिया, बालकनी या छत पर लगाकर अपने आसपास की जगह को और भी खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि, समय की कमी के चलते कई बार इनकी सही देखभाल नहीं हो पाती, जिससे पौधे में फूल आना बंद हो जाते हैं और पौधा मुरझाने लगता है। इस स्थिति में गुलाब के पौधों को खास देखभाल और पोषण की जरूरत होती है। किचन में उपलब्ध कुछ सामान्य चीजों से आप गुलाब के लिए बेहतरीन खाद बना सकते हैं, जो न केवल पौधों को पुनर्जीवित करेगी बल्कि उसमें फिर से सुंदर फूल भी खिलाएगी।

गुलाब के पौधे के लिए चाय पत्ती और कॉफी जैसी किचन में आसानी से मिलने वाली चीज बहुत ही अच्छा होममेड खाद तैयार कर सकती हैं। यह पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है। इस तैयार लिक्विड खाद का उपयोग करने पर हफ्ते भर में पौधों में बदलाव दिखने लगता है। न केवल मुरझाई हुई पत्तियों फिर से हरी भरी हो सकती है बल्कि फूलों से खाली पड़े पौधे भी हरे भरे फूलों से लद सकते हैं। हालांकि, इसका अधिकतम लाभ पाने के लिए खाद बनाने और उपयोग करने का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है।

कैसे बनाएं चाय पत्ती और कॉफी से फर्टिलाइजर

गुलाब के पौधों के लिए केमिकल फ्री होममेड खाद बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए 1 लीटर पानी में आधा चम्मच फ्रेश चाय पत्ती और आधा चम्मच कॉफी पाउडर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को ढक कर एक दिन के लिए किसी अंधेरे स्थान पर रख दें। अगले दिन यह लिक्विड हल्के ब्राउन रंग का हो जाएगा, जो इस बात का संकेत है कि खाद तैयार है। अब इस प्राकृतिक लिक्विड खाद को गुलाब के पौधों में डालने से पौधे को जरूरी पोषण मिलेगा और उनके ग्रोथ में तेजी आएगी।

कैसे करें इस्तेमाल

गुलाब के पौधों को पोषण देने के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते समय पहले मिट्टी को हल्के हाथों से खोदकर ढीला कर लें, ताकि खाद आसानी से जड़ों तक पहुंच सके। इसके बाद तैयार किए गए लिक्विड फर्टिलाइजर की उचित मात्रा मिट्टी में डालें, लेकिन ध्यान रखें कि इसे अधिक मात्रा में ना डालें, क्योंकि इससे पौधा सड़ सकता है। पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए मिट्टी में एक चम्मच हल्दी मिलना ना भूलें। यह प्राकृतिक उपाय पौधों को पोषित रखने के साथ कीटों से भी सुरक्षित रखता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews