पौधों में बार-बार लग जाती हैं चीटियां, इस तरह करें सफ़ेद चीज का इस्तेमाल, रहेंगे हरे-भरे

Plant Care: पौधों में चीटियों का लगना एक आम समस्या है, जो उनकी बढ़त और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अगर आपके पौधों में बार-बार चीटियां लग रही हैं, तो सफेद चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप इस समस्या का हल निकाल सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: घर में तरह-तरह के पौधे लगाने का शौक सभी को होता है। कुछ लोग रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाते हैं, तो वहीं कुछ लोग रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों के साथ-साथ सब्जियों के पौधे भी लगाते हैं। जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह होती है वह लोग अपने घर का एक हिस्सा गार्डन के रूप में बदल देते हैं वहीं जिन लोगों के घर में ज्यादा जगह नहीं होती है वह लोग अपने घर के छत पर और बालकनी में तरह-तरह के पौधे लगाते हैं।

लेकिन कई लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है, लोगों का कहना है कि वह पेड़ पौधे तो लगा लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों के बाद पौधों में चीटियां लगने लगती है, कई प्रकार के कीड़े मकोड़े लगने लगते हैं, साथ ही साथ फूल और फल आना भी बंद हो जाते हैं। अगर आपको भी इस समस्या से गुजरना पड़ता है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल

हम सभी के घर में डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल किसी न किसी तरह से किया जाता है, ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल कपड़े धोने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका इस्तेमाल पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपके पेड़ पौधे में चीटियों ने घर बना लिया है, तो डिटर्जेंट पाउडर एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ऐसे करें तैयार

इसका इस्तेमाल करने के लिए, एक स्प्रे बोतल में दो चम्मच सर्फ डालना है, इसमें दो चम्मच विनेगर मिलाना है और पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करना है। अब इस तैयार मिश्रण को उस पर स्प्रे करें, जहां कीड़े या चीटियों का डेरा है। कुछ ही दिनों में आप देखेंगे की कीड़े और चींटियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा, और आपके पौधे सुरक्षित रहेंगे। यह एक आसान और सरल तरीका है, जिससे पौधों को कीड़ों से बचाया जा सकता है।

इन उपायों को भी अपना सकते है

इसके अलावा कुछ और सरल उपाय जिन्हें भी कीड़े भगाने के लिए किया जा सकता है। आप हल्दी पाउडर का इस्तेमाल भी पौधों को सुरक्षित और सेहतमंद बनाने के लिए कर सकते हैं। हल्दी पाउडर को पौधों की जड़ों के पास छिड़क सकते हैं, क्योंकि हल्दी एक प्राकृतिक कीटनाशक की तरह काम करती है। छोटे कीड़ों को भगाने के लिए अंडे के छिलकों का चुरा बनाकर मिट्टी में डालें, यह पौधों को सुरक्षित रखने में बहुत ही मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं इसके अलावा आप नमक के पानी का स्प्रे भी बनाकर तैयार कर सकते हैं। यह अब तक का सबसे सरल उपाय है, जो पौधों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews