घर पर आजमाएं ये फ्री ट्रिक, टमाटर-मिर्च के पौधों की पैदावार होगी दोगुनी

Plant Care: अगर आप घर की बालकनी या छत पर टमाटर और मिर्च के पौधे लगाकर उनकी पैदावार बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक खास और फ्री ट्रिक है, जो बेहद आसान और असरदार है। यह ट्रिक न केवल आपके पौधों को हेल्दी बनाएगी, बल्कि उन्हें कीट और बीमारियों से भी बचाएगी।
Plant Care

Plant Care: घर की छत या बालकनी में टमाटर और मिर्च के पौधे लगाना न केवल आपके घर को हरा भरा बनाता है, बल्कि ताजी सब्जियों की पैदावार का आनंद भी देता है। हालांकि, पौधों की देखभाल में ध्यान देना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अक्सर पत्तियां मुड़ने, किट लगने या कम पैदावार जैसी समस्याएं सामने आती है।

ऐसे में सही ट्रिक अपनाकर इन समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकता है। नियमित पानी देना मिट्टी में पोषण बनाए रखना और समय-समय पर जैविक खाद डालना इन पौधों के लिए फायदेमंद होता है। इस तरीके से न केवल टमाटर और मिर्च के पौधों की पैदावार बढ़ेगी, बल्कि वे स्वस्थ और हरे भरे भी रहेंगे।

पौधों की सेहत और पैदावार का नेचुरल उपाय

टमाटर और मिर्च के पौधों को हेल्दी और किट मुक्त रखने के लिए नीम और लहसुन का उपयोग एक बेहतरीन नेचुरल उपाय है। नीम और लहसुन अपने एंटीसेप्टिक, एंटीफंगल और कीटनाशक गुणों के लिए मशहूर है, जो पौधों को कीटों और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों और लहसुन को पीसकर इसका घोल बनाएं और इसे पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें।

यह घोल न केवल पौधों को कीड़ों से बचाएगा, बल्कि उनकी पत्तियों को स्वस्थ और चमकदार बनाएगा। इस नेचुरल उपाय से टमाटर और मिर्च के पौधे लंबे समय तक हरे भरे और फलदार बने रहेंगे, इतना ही नहीं हर कोई आपसे अपने पौधों को स्वस्थ रखने के लिए टिप्स मांगेगा।

लहसुन, नीम की पत्तियां और छाछ से बना मिक्सर

टमाटर और मिर्च के पौधों को कीटों और बीमारियों से बचने के लिए लहसुन, नीम की पत्तियां और छाछ से बना मिक्सर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए लहसुन और नीम की पत्तियों को पीसकर एक कप पानी में मिलाएं और इसे छान लें।

इसमें तीन-चार दिन पुरानी छाछ और 300 मिली पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। यह मिश्रण पौधों पर छिड़कने से कीटों की समस्या खत्म होती है और पैदावार से बढ़ोतरी होती है। नीम, लहसुन और छाछ से तैयार यह मिक्सर सब्जियों के पौधों के लिए पूरी तरह सुरक्षित प्राकृतिक उपाय है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews