बसंत के मौसम में इन सुंदर फूलों से सजाएं बालकनी, हर कोने में छाएगी खुशबू

बसंत के मौसम में बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना न केवल आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाता है, बल्कि पूरे घर में ताजगी और खुशबू भर देता है.
Plant Care

बसंत पंचमी के त्योहार के साथ ही बसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है, बसंत के मौसम में चारों ओर का वातावरण बड़ा ही सुहावना नज़र आता है. यह एक ऐसा मौसम होता है ना तो ज़्यादा गर्मी लगती है और न ही ठंड का एहसास होता है.

इस सुहावने मौसम में रंग बिरंगे फूल बहुत ही आकर्षक और मनमोहक लगते हैं. यह न सिर्फ़ घर की शोभा बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि वातावरण में एक नई ताज़गी और ऊर्जा भर देते हैं. अगर आप इस मौसम में रंग बिरंगे फूल लगाने का सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है.

बसंत के मौसम में पौधों की देखभाल (Plant Care)

वैसे तो कई तरह के फूलों वाले पौधे हैं जिन्हें आप बसंत के मौसम में लगा सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास ज़्यादा समय नहीं है आप चाहते हैं कि आप कोई ऐसे ही पौधे लगाए जिनमें ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता न हो, तो हम आपको ऐसे दो पौधों के बारे में बताएँगे जीने ज़्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है,

पेटुनिया

बसंत के मौसम में अगर आप फूलों वाले पौधे लगाने का सोच रहे हैं, तो पेटुनिया का पौधा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पेटुनिया के फूल कई रंगों में पाए जाते हैं. जो आपके बग़ीचे को और भी आकर्षक बना देते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन फूलों और पौधों की देखभाल करना बहुत ही आसान होता है. इन्हें ज़्यादा पाने की आवश्यकता नहीं होती है, आप बसंत के मौसम में इन्हें आसानी से लगा सकते हैं.

डहलिया

आप बसंत के मौसम में डहलिया का पौधा भी अपने घर में लगा सकते हैं, अगर आपके घर में ज़्यादा जगह है तो आप गार्डन में इस पौधे को लगा सकती है, वहीं अगर ज़्यादा जगह नहीं है तो आप बालकनी या फिर छत पर भी इस पौधे को लगा सकते हैं.

इस पौधे में मल्टी कलर फूल खिलते हैं, जो बहुत ही ख़ूबसूरत लगते हैं. इस पौधे की देखभाल करना बहुत आसान है, पानी एक समय पर देना होता है और धूप की आवश्यकता होती है. बस इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे की मिट्टी कभी भी सुखी नहीं रहनी चाहिए.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews