Hindi News

गोभी की फसल को बचाने के लिए इस तरह करें हल्दी का इस्तेमाल, दूर रहेंगे कीड़े

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Plant Care: गोभी के पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए हल्दी एक असरदार और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकती है। हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण कीड़ों और कीटों को दूर रखने में मदद करते हैं।
गोभी की फसल को बचाने के लिए इस तरह करें हल्दी का इस्तेमाल, दूर रहेंगे कीड़े

Plant Care: अक्सर लोगों को अपने घर में तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक होता है, वहीं कुछ लोगों को रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों के अलावा तरह-तरह की सब्जियां लगाने का भी शौक होता है। खासतौर पर अपने घर पर मौसमी सब्जियां उगाना अपने आप में बेहद ही खास है। अब सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी गोभी होती है।

गोभी के पौधे की देखभाल में एक सबसे बड़ी चुनौती उनके ऊपर लगने वाले कीड़े होते हैं, जो पत्तों को खाकर उनका विकास रोकते हैं। इसके साथ ही यह कीड़े बीमारियों को भी फैलाते हैं, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आज हम जानेंगे कि गोभी के पौधों को इन कीड़ों से कैसे बचाया जा सकता है और आपकी फसल को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

हल्दी का पहला उपाय

आजकल के समय में लोग बाजार में बिकने वाली सब्जियों को छोड़कर अपने घर के बगीचे में सीजनल वेजिटेबल उगाना ज्यादा पसंद करते हैं। इन सब्जियों में गोभी का पौधा बेहद खास है, गोभी के पौधे को सुरक्षित रखने के लिए हल्दी एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। हल्दी को पानी में घोलकर आप उसे बोतल में भरकर पौधों के पत्तों और आसपास की मिट्टी पर छिड़क सकती हैं। हल्दी की यह प्राकृतिक शक्ति गोभी के पौधों को कीड़ों से सुरक्षित रखेगी।

हल्दी का दूसरा उपाय

हल्दी के पानी का छिड़काव करने के साथ ही दालचीनी और हल्दी को मिक्स करके इस मिट्टी की गुड़ाई में डालने से भी गोभी के पौधों में लाभ होता है। इसके अलावा दोनों सामग्री का घोल तैयार कर गोभी की पत्तियों और फूलों पर स्प्रे करने से कीड़े दूर रहते हैं और पौधे स्वस्थ रहते हैं। इस घोल को बनाने के लिए हमेशा देशी हल्दी का उपयोग करें।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews