ठंड में लगाएं ये खूबसूरत पौधा, हर कोने में फैल जाएगी इत्र जैसी महक, साल भर बनी रहेगी खुशबू

Plant Care: ठंड के मौसम में अपने घर को महक से भरने के लिए आसान और सुंदर तरीका है, खुशबूदार पौधे को लगाना। इनमें से एक बेहतरीन ऑप्शन है मधुकामिनी का पौधा। यह पौधा साल भर पूरे घर में इत्र जैसी महक भर देता है।
Plant Care

Plant Care: ठंड का मौसम आते ही हर कोई सुकून और ताजगी की तलाश में होता है। इस मौसम में बगीचे में खिले हुए खुशबूदार फूल और हल्की धूप मन को शांति का एहसास दिलाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर भी इत्र की तरह महकने लगे, तो ऐसे में आपको अपने घर के बगीचे, बालकनी या फिर छत पर मधुकामिनी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

मधुकामिनी का पौधा अपनी खुशबू और खूबसूरत छोटे-छोटे फूलों के लिए जाना जाता है, इस पौधे को सर्दियों में लगाने से आपके घर का वातावरण और भी खुशनुमा और ताजगी से भर उठेगा। चलिए इसी के साथ जान लेते हैं कि आखिर कैसे आप इस पौधे को अपने घर में उगा सकते हैं और इसके लाभों का आनंद ले सकते हैं।

मधुकामिनी के पौधे की देखभाल (Madhukamini Plant)

मधु कामिनी के पौधे की देखभाल करना बहुत ही आसान है। यह पौधा सूरज की हल्की रोशनी में अच्छी तरह से बढ़ता है, इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें जहां दिन में कुछ समय सूरज की हल्की रोशनी पड़ती हो।

इसके अलावा पौधे को नियमित रूप से पानी देना जरूरी है, लेकिन यह ध्यान रखें की पानी जमने ना पाए, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती है। मधु कामिनी को अधिक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती बस थोड़ी सी धूप, सही मात्रा में पानी और समय-समय पर थोड़ी सी निगरानी से आप इसे आसानी से उगा सकती हैं। इसे घर के बगीचे, बालकनी या फिर गमले में आसानी से उगाया जा सकता है।

सर्दियों के लिए खास देखभाल

अगर आप मधुकामिनी को गमले में लगाते हैं और ठंड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो गमले की ठंडी हवा से बचाने के लिए आप इसे घर के भीतर रख सकते हैं। गमला यदि घर के बाहर रखा है और उसे घर के अंदर रखना मुमकिन नहीं है, तो ठंड से बचाने के लिए उसे किसी हल्की झाड़ी या फसल के पास रख सकते हैं, जो पौधे को अत्यधिक ठंड से बचा सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews