फेंके नहीं, अनार के छिलके से तैयार करें खाद, ठंड में बनाएं उन्हें सुपर स्ट्रॉन्ग

Plant Care: अनार के छिलके केवल कचरा नहीं हैं, इन्हें खाद में बदलकर आप अपने पौधों को बेहतर पोषण दे सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: अक्सर हम फल खाते समय उसके छिलके और बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके बगीचे के पौधे के लिए कितने फायदेमंद हो सकते हैं।

सेब, अमरूद जैसे फलों को तो हम बिना छिले ही खा लेते हैं, लेकिन अनार के दाने निकालने के बाद बचे छिलकों को हम आमतौर पर फेंक देते हैं। जबकि इन छिलकों और बीजों में कई पोषक तत्व होते हैं जो पौधों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हीं का उपयोग करके आप अपने बगीचे के पौधों को स्वस्थ और हरा भरा बना सकते हैं।

अनार के छिलके और गोबर का मिश्रण

अक्सर हम पौधों को स्वस्थ रखने के लिए बाजार से महंगी खाद खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर ही बिना किसी खर्च के अनार के छिलकों से एक बेहतरीन नेचुरल खाद बना सकते हैं।

बस अनार के छिलकों को गोबर की खाद के साथ मिलाकार किसी बर्तन में ढक कर रख दें। एक हफ्ते बाद यह खाद तैयार हो जाएगी। इस खाद को बीच-बीच में चलाते रहना बहुत जरूरी है। यह खाद आपके पौधे के लिए बहुत फायदेमंद होगी और उन्हें पोषक तत्व देकर स्वस्थ रखेगी।

अनार के छिलकों को पीसकर बनाएं पाउडर

अनार के छिलकों को आप खाद के रूप में इस्तेमाल करके अपने पौधों को पोषण दे सकते हैं। इसके लिए सूखे हुए अनार के छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें। आप छिलकों को धूप में सुखाकर या ओवन में कम तापमान पर सुखाकर भी पाउडर बना सकते हैं।

इस पाउडर को आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। जब भी आपको अपने पौधों को खाद देने की जरूरत हो आप इस पाउडर को मिट्टी में मिलाकर दे सकते हैं। यह पाउडर पौधों को कई आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अनार के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए स्प्रे

अनार के छिलके का उपयोग पौधों के लिए सिर्फ खाद के रूप में ही नहीं बल्कि एक प्रभावित स्प्रे के रूप में भी किया जा सकता है। इस स्प्रे को बनाने के लिए अनार के छिलकों को सुखाकर पीसें और फिर एप्सम सॉल्ट और अंडे के छिलकों के साथ मिलाकर पानी में उबाल लें।

इस घोल को छानकर ठंडा करने के बाद पौधों पर स्प्रे किया जा सकता है। यह स्प्रे पौधों को कई पोषक तत्व प्रदान करता है और उन्हें रोगों से बचाने में मदद करता है।

अनार के छिलकों का गाढ़ा पेस्ट

इसके अलावा आप अनार के छिलकों को कद्दूकस करके एक गाढ़ा पेस्ट बना सकते हैं और फिर इसे पानी में मिलाकर पौधों को पानी दे सकते हैं। यह पेस्ट पौधों के लिए एक प्राकृतिक उर्वरक का काम करता है और उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews