चींटियों को दूर करने के लिए कॉफी का इस तरह करें इस्तेमाल, पौधे रहेंगे स्वस्थ और हरे-भरे

अगर आपके पौधों में चींटियां आ गई हैं और इससे उनकी ग्रोथ रुक गई है, तो चिंता की बात नहीं है। बस एक आसान तरीका अपनाएं और वह है कॉफी।कॉफी न केवल चींटियों को दूर करने में मदद करती है, बल्कि यह पौधों को स्वस्थ और हरा-भरा भी बनाए रखती है।
Plant Care

Plant Care: घर की छत बालकनी और गार्डन में हरे-भरे पौधे बहुत ही सुंदर लगते हैं, यह पौधे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि हमें ढेर सारे खूबसूरत फूल और सब्जियां भी देते हैं। लेकिन कई बार इन खूबसूरत पौधों पर नजर लग जाती है ।

चीटियां घर में कहीं ना कहीं दिखाई जरूर देती है, लेकिन जब चीटियां का आक्रमण पौधों पर होता है, तो यह पौधों के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित होता है। चीटियां अक्सर पौधों को खराब करने का काम करती है, चीटियों की वजह से पौधों के तनों, पत्तों और जड़ों पर नुकसान होता है। ऐसे में पौधों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए समय पर सही उपचार करना बहुत जरूरी होता है।

घरेलू प्राकृतिक खाद (Homemade Fertilizer)

अगर आप बाजार में मिलने वाला महंगा फर्टिलाइजर नहीं खरीदना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप घर पर ही बिना किसी खर्च के प्राकृतिक फर्टिलाइजर बना सकते हैं, इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से पौधों पर चींटियों का आक्रमण नहीं होगा, पौधे चींटियों से सुरक्षित रहेंगे।

कॉफी का इस्तेमाल न सिर्फ पीने के लिए किया जाता है, बल्कि पौधों को सुरक्षित रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको शायद यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

कॉफी के दानों में ऐसे तत्व और तेल मौजूद होते हैं, जो चींटियों को दूर करने में मदद करती है। साथ ही साथ इसकी खुशबू से भी चीटियां दूर रहती है। जब हम कॉफी का इस्तेमाल पौधों के लिए करते हैं, तो चीटियां दूर भागती हैं।

चींटियों को दूर भगाने के अलावा यह मिट्टी की गुणवत्ता भी बढ़ाने में भी मदद करती है। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए और मिट्टी की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए मिट्टी में कॉफी पाउडर मिलाना भी बहुत अच्छा उपाय है।

कैसे करें कॉफी का इस्तेमाल (Plant Care)

डायरेक्ट

आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल डायरेक्ट भी पौधों के लिए कर सकते हैं। कॉफी के पाउडर को सीधे पौधों की जड़ों और तनों के आसपास छिड़के। कॉफ़ी की तेज खुशबू चींटियों को दूर भगाने में मदद करेगी।

घोल बनाएं

दूसरा तरीका यह है, कि चींटियों को पौधों से दूर रखने के लिए आप कॉफी का घोल भी बना सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच कॉफी पाउडर लें और एक कटोरी पानी में डालकर अच्छे से मिला लें।

अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर पौधों पर छिड़कें। यह चींटियों को दूर करने का एक बहुत ही अच्छा उपाय माना जाता है। आप इस स्प्रे को पत्तियों के अलावा डालियों और मिट्टी में भी छिड़क सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चींटियां धीरे-धीरे पौधों से दूर हो जाएंगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews