छोटे से पौधे पर पाएं ढेर सारे फूल, जानें गुलदाउदी लगाने का सही तरीका

Plant Care: गुलदाउदी का पौधा न केवल आपके बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि इसके छोटे से पौधे पर भी ढेर सारे फूल उगाए जा सकते हैं। इसे लगाने का सही तरीका अपनाने से आपको बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: अधिकतर लोगों को अपने घर में तरह-तरह के पौधे लगाने का शौक होता है। रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक सभी को होता है। इन्हीं फूलों वाले पौधों में से एक है, गुलदाउदी का पौधा जिसे मम, सेवंती या सेबाती के नाम से भी जाना जाता है। यह अपने मनमोहन रंगों और अलग-अलग आकृतियों के कारण बगीचे और घर की सजावट में बहुत महत्व रखते हैं।

यह पौधा न केवल दिखने में खूबसूरत होता है, बल्कि इसकी देखभाल करना भी बहुत आसान होता है। जिससे इसे घरों की छतों और बगीचों में सजाने के लिए बहुत पसंद किया जाता है। यदि आप अपने घर में इस सुंदर पौधों को लगाकर भरपूर फुल पाना चाहते हैं, तो उसके सही लगने के तरीके और देखभाल की जानकारी आवश्यक है। इस लेख में हम आपको गुलदाउदी के पौधे को सफलतापूर्वक बनाने के उपाय और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करेंगे।

गुलदाउदी की देखभाल के आसान तरीके (chrysanthemum care)

गुलदाउदी का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले गमले के नीचे छेद होना आवश्यक है। ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके और जड़े सड़े नहीं। गमले में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी और खाद को मिलाकर भरे फिर बीच में एक गड्ढा खोदे और नर्सरी से लाए पौधे या बीज को उसमें लगाएं।

धूप, पानी और खाद का सही संतुलन

इसके बाद पौधे को मिट्टी से ढककर हल्के हाथों से दबाना, अच्छी तरह पानी दें, गमले को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना कम से कम 6 घंटे धूप मिले क्योंकि धूप बहुत है की वृद्धि के लिए बहुत जरूरी होती है। पौधे को हर 15 दिन में एक बार खाद दें और नियमित रूप से उसकी छटाई करते रहे। जिससे पौधा घना हो और अधिक फूलों से भर जाए।

गुलदाउदी के लिए सही खाद

गुलदाउदी के पौधे की अच्छी बढ़वार और अधिक फुल पाने के लिए एनपीके अनुपात वाले खाद का उपयोग सबसे उपयुक्त माना जाता है, जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम का संतुलन होता है। यह तीनों पोषक तत्व पौधे के संपूर्ण विकास से सहायक होते हैं।

गुलदाउदी के लिए पोषण

इस खाद को पानी में घोलकर पौधों को देने से जड़ों को सही पोषण मिलता है। लेकिन ध्यान रखें की खाद सीधी जड़ों पर ना पड़े। ताकि जड़े सुरक्षित रहे, इसके अलावा गुलदाउदी के लिए नीम की खली, चाय की पत्ती, अंडे के छिलके जैसे प्राकृतिक खाद भी अच्छे ऑप्शन होते हैं, जो पौधे को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं और उसे स्वस्थ रखते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews