कोहरे और सर्दी से पौधों को कैसे बचाएं, अपनाएं ये टिप्स

सर्दी और कोहरे का असर बगीचे पर काफी गहरा हो सकता है, जिससे पौधों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. खासकर जब तापमान गिरता है और हवा में नमी बढ़ जाती है, तो पौधे ठंड से कमजोर हो सकते हैं.
Plant Care

Plant Care: सर्दियों के मौसम में पौधों की देखभाल करना बहुत ज़रूरी होता है. यह एक ऐसा मौसम होता है जब हमें पौधों की देखभाल डबल करनी पड़ती है. इसका ये मतलब नहीं है कि डबल पानी डालना है, डबल खाद डालना है या फिर हद से ज़्यादा धूप देनी है.

डबल देखभाल से यहाँ यह मतलब है कि ठंड का मौसम ठंडी-ठंडी हवा का मौसम होता है इस मौसम में हवा में नमी की कमी होती है जिस वजह से कई बार ठीक से देखभाल करने के बाद भी पौधे ही मुरझा जाते हैं.

कोहरे और सर्दी से पौधों को कैसे बचाएं (Plant Care)

ऐसे में इस मौसम में पौधों की ज़रूरतों को समझ कर उनकी सही देखभाल करना आवश्यक है. पौधों को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित पानी देना ठंड से बचाने के लिए की शीट का इस्तेमाल करना अच्छा उपाय है.

अगर आप भी अपने पौधों को हरा भरा रखना चाहते हैं तो ये तीन काम करना न भूलें, चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से समझते हैं.

मल्चिंग

सर्दियों में पौधों को ठंडी हवा और कोहरे से बचाने के लिए मल्चिंग करना एक बहुत ही अच्छा उपाय है. मल्चिंग न केवल मिट्टी में नमी बनाए रखने का काम करती है बल्कि ठंडी हवाओं के प्रभाव को कम करके पौधों की जड़ों को भी मज़बूत बनाती है. इसके अलावा पौधों की मिट्टी की गुड़ाई करना भी बेहद ज़रूरी है.

हल्की सिंचाई

सर्दियों के मौसम में सब्ज़ियों और फलों के पौधों को ठंडी हवा से बचाने के लिए मिट्टी में उचित नमी बनाए रखना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए समय-समय पर हल्की सिंचाई करने से मिट्टी में नमी बनी रहती है.

लेकिन इस बात का ध्यान रखें की गमले या मिट्टी में पानी जमा न हो क्योंकि पानी जमा होने से जड़ें सड़ भी सकती है. सही मात्रा में पानी देने और जल निकासी की व्यवस्था करने से पौधा ख़ूब बढ़ता है.

गोबर के उपले का धुंआ

अगर आपके बग़ीचे के पौधे कोहरे और पाले से प्रभावित हो रहे हैं तो उनकी रक्षा के लिए गोबर के उपले जलाकर दुआ करना एक बहुत ही अच्छा उपाय है. यह पौधों के आस पास का तापमान बनाए रखता है और कोहरे वह पाले की असर को कम करता है.

इसके साथ ही पौधों को पाले से बचाने के लिए रात के समय उन्हें कवर करना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए आपको फॉयल शील्ड, प्लास्टिक कवर या पुराने कपड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews